ePaper

जानें अरबाज संग तलाक को लेकर क्‍या बोले मलाइका के मैनेजर ?

Updated at : 01 Feb 2016 3:39 PM (IST)
विज्ञापन
जानें अरबाज संग तलाक को लेकर क्‍या बोले मलाइका के मैनेजर ?

बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा को लेकर खबरें आ रही थी कि दोनों के बीच कुछ ठीकठाक नहीं चल रहा है और दोनों जल्‍द ही तलाक ले सकते हैं. लेकिन हाल ही में मलाइका के मैनेजर ने एक इंटरव्‍यू दिया है और इन अफवाहों को दरकिनार करते हुए बयान दिया है. वेबसाइट मिस […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा को लेकर खबरें आ रही थी कि दोनों के बीच कुछ ठीकठाक नहीं चल रहा है और दोनों जल्‍द ही तलाक ले सकते हैं. लेकिन हाल ही में मलाइका के मैनेजर ने एक इंटरव्‍यू दिया है और इन अफवाहों को दरकिनार करते हुए बयान दिया है.

वेबसाइट मिस मालिनी को दिये गये इंटरव्‍यू में मलाइका के मैनेजर ने कहा कि अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा अभी भी एकदूसरे से बेहद प्‍यार करते हैं और वे दोनों तलाक नहीं दे रहे हैं. पिछले कई दिनों से दोनों की तलाक की अफवाहें आ रही है.

एक अंग्रेजी वेबसाइट में छपी खबर के अनुसार मलाइका ने बांद्रा स्थित अपना घर छोड़ दिया है और अपने बच्‍चों के साथ खार के नजदीक एक अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गई है, जो उनकी बहन अमृता अरोड़ा के अपार्टमेंट के बगल में हैं. दोनों ने वर्ष 1998 में शादी की थी और 17 साल बाद अचानक इस रिश्‍ते में दूरियां आना चौंकाने वाला है.

वहीं दोनों कलाकार रियेलिटी शो ‘पावर कपल’ को होस्‍ट करते नजर आ रहे थे लेकिन पिछले कुछ दिनों से अरबाज ही इस शो को होस्‍ट करते नजर आ रहे हैं. जब मलाइका से इस बारे में पूछा गया तो उन्‍होंने बताया कि उनका कॉन्‍ट्रैक्‍ट खत्‍म हो गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola