ePaper

क्‍यों एकदूसरे को इंस्‍टाग्राम से अनफॉलो कर दिया विराट-अनुष्‍का ने ?

Updated at : 01 Feb 2016 1:04 PM (IST)
विज्ञापन
क्‍यों एकदूसरे को इंस्‍टाग्राम से अनफॉलो कर दिया विराट-अनुष्‍का ने ?

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्‍का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली को लेकर खबरें आ रही है कि दोनों ने इंस्‍टाग्राम से एकदूसरे को अनफॉलो कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक फैन ने यह बात नोटिस की है कि विराट और अनुष्का ने एक दूसरे को इंस्‍टाग्राम अकाउंट से अनफॉलो कर दिया है. दोनों अपने […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्‍का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली को लेकर खबरें आ रही है कि दोनों ने इंस्‍टाग्राम से एकदूसरे को अनफॉलो कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक फैन ने यह बात नोटिस की है कि विराट और अनुष्का ने एक दूसरे को इंस्‍टाग्राम अकाउंट से अनफॉलो कर दिया है. दोनों अपने अफेयर को लेकर कई बार सुर्खियों में आ चुके हैं.

वहीं खबरों की मानें तो दोनों के बीच कुछ ठीकठाक नहीं चल रहा है. वहीं विराट का फैन अकाउंट चलाने वाले एक फैन ने यह भी नोटिस किया है कि पिछले कुछ दिनों से विराट के इंस्टाग्राम अकाउंट में कुछ तकनी खराबी चल रही है जिसके चलते कोई भी ऑटोमेटिकली लोग अनफॉलो और ब्लॉक हो रहे हैं.

वहीं विराट और अनुष्‍का ने इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. वाकई में इंस्‍टाग्राम में प्रॉब्‍लम आ गई है या फिर वाकई में कोई प्रॉब्‍लम है यह तो वे दोनों ही बेहतर जानते हैं. वहीं साल 2016 के शुरु होते ही कई जोडियों के बीच दरार आ गई है. हाल ही में अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बारे में खबर आई थी कि दोनों के बीच कुछ ठीकठाक नहीं चल रहा है. कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर की ब्रेकअप की खबरें भी कई बार आ चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola