राहुल ने खुलकर किया प्‍यार का इजहार, कहा- ''असिन मेरी...''

Published at :27 Jan 2016 1:27 PM (IST)
विज्ञापन
राहुल ने खुलकर किया प्‍यार का इजहार, कहा- ''असिन मेरी...''

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री असिन थोट्टुमकल और उनके पति राहुल शर्मा वैसे तो अपनी निजी जिंदगी को लेकर बात करना कम ही पसंद करते हैं, लेकिन इस बार उद्योगपति ने ट्विटर के जरिए अपनी पत्नी के प्रति अपने प्यार का खुलकर इजहार किया है. राहुल ने मुंबई में हुए शादी के रिसेप्शन की फोटो अपने […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री असिन थोट्टुमकल और उनके पति राहुल शर्मा वैसे तो अपनी निजी जिंदगी को लेकर बात करना कम ही पसंद करते हैं, लेकिन इस बार उद्योगपति ने ट्विटर के जरिए अपनी पत्नी के प्रति अपने प्यार का खुलकर इजहार किया है. राहुल ने मुंबई में हुए शादी के रिसेप्शन की फोटो अपने प्रशंसकों के साथ ट्विटर पर साझा की.

उन्होंने लिखा, ‘अपनी दुनिया को अपने बांहों में लिए हूं….’ असिन ने 19 जनवरी को दिल्ली में माइक्रोमैक्स संस्थापक के साथ पहले चर्च में और फिर हिंदू रीति रिवाज के अनुसार शादी की थी. बॉलीवुड सितारों और दोनों के करीबी मित्र अक्षय कुमार ने विवाह के दोनों समारोह में शिरकत की. असिन और राहुल की प्रेम कहानी को अंजाम तक पहुंचाने में अक्षय की बडी भूमिका रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola