रवीना टंडन की दूसरी बेटी की गोवा में होगी शादी, तसवीरें

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने दो बेटियां गोद ली हैं जिसमें से छोटी बेटी छाया की शादी 25 जनवरी को गोवा में होनेवाली है. रवीना ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने एक कोलॉज भी शेयर की है जिसमें वे दोनों बेटियों के साथ नजर आ रही है और साथ में […]
बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने दो बेटियां गोद ली हैं जिसमें से छोटी बेटी छाया की शादी 25 जनवरी को गोवा में होनेवाली है. रवीना ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने एक कोलॉज भी शेयर की है जिसमें वे दोनों बेटियों के साथ नजर आ रही है और साथ में एक प्यारा संदेश भी पोस्ट किया है.
सूत्रों की मानें तो छाया की शादी हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों से होगी. छाया के होनेवाले पति मूलरुप से गोवा के ही हैं. रवीना ने वर्ष 1990 में दोनों को गोद लिया था. गोद ली हुई बड़ी बेटी पूजा की शादी वर्ष 2011 में हुई थी और अब छाया की शादी होने जा रही है. बेटी की शादी को लेकर रवीना खासा उत्साहित हैं जो उन्हें ट्विटर पोस्ट से साफ झलक रहा है.
Off to goa for my younger ones wedding…going to be a hulla gulla week…. 🎂🎂🍰🍰🍷🍷🍷💃🏻💃🏻!
— Raveena Tandon (@TandonRaveena) January 21, 2016
And time really flies….it's time to walk her down the aisle….❤️ pic.twitter.com/QO9jGGyZpg
— Raveena Tandon (@TandonRaveena) January 21, 2016
रवीना ने फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी से शादी की है. दोनों की मुलाकात फिल्म ‘स्टंप्ड’ की शूटिंग के दौरान हुई थी. दोनों का एक बेटा रणबीर और एक बेटी राशा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




