पिता की चौथी शादी से नाराज हुई पूजा बेदी, लेकिन फिर...

बॉलीवुड अभिनेता कबीर बेदी ने हाल ही में अपने 70वें जन्मदिवस के मौके पर परवीन दुसांज से शादी की ली. आपको बता दें यह कबीर बेदी की चौथी शादी है. लेकिन वहीं कबीर बेदी को बेटी पूजा बेदी इस शादी से नाराज चल रही है और उन्होंने अपनी नाराजगी ट्विटर के माध्यम से जाहिर की […]
बॉलीवुड अभिनेता कबीर बेदी ने हाल ही में अपने 70वें जन्मदिवस के मौके पर परवीन दुसांज से शादी की ली. आपको बता दें यह कबीर बेदी की चौथी शादी है. लेकिन वहीं कबीर बेदी को बेटी पूजा बेदी इस शादी से नाराज चल रही है और उन्होंने अपनी नाराजगी ट्विटर के माध्यम से जाहिर की है. हालांकि अब वह ट्वीट उन्होंने डिलीट कर दिया है और एक नया ट्वीट किया है.
पूजा ने अपने पहले ट्वीट में लिखा था,’ हर परी कभी में एक दुष्ट सौतेली मां होती है, मेरी भी आ गई. कबीर बेदी ने परवीन दुसांज से शादी कर ली.’ वहीं पूजा ने यह ट्वीट डिलीट कर नये ट्वीट में लिखा है,’ मैंने अपना पिछला ट्वीट डिलीट कर दिया है जो कबीर बेदी की चौथी शादी को लेकर थी. चीजों को सकारात्मक तरीके से सोचते हैं. मेरी ओर से शुभकामनायें.’
Deleted the last tweet on my dad @iKabirBedi 4th marriage. Lets keep things positive. I Wish him the best !!!
— Pooja Bedi (@poojabeditweets) January 17, 2016
आपको बता दें कि पूजा बेदी अभिनेता कबीर खान की पहली पत्नी प्रोतिमा की बेटी हैं. दोनों (कबीर बेदी और प्रोतिमा) का एक बेटा सिद्धार्थ भी था जिनकी अचानक मौत हो गई थी. इसके बाद मां प्रोतिमा का भी निधन हो गया था. उनकी चौथी पत्नी परवीन अभिनेता से लगभग 29 साल छोटी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




