''लगान'' के ''गुरन बाबा'' नहीं रहे, दिल का दौरा पड़ने से निधन

Published at :15 Jan 2016 9:51 AM (IST)
विज्ञापन
''लगान'' के ''गुरन बाबा'' नहीं रहे, दिल का दौरा पड़ने से निधन

मुंबई : सुपरहिट फिल्मों ‘लगान’, ‘स्वदेस’, ‘बैंडिट क्वीन’ समेत अनेक फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए मशहूर हुए हिंदी फिल्मों के अभिनेता राजेश विवेक का हैदराबाद में दिल का दौरा पडने से निधन हो गया. वह 66 वर्ष के थे. विवेक के मित्र विष्णु शर्मा ने बताया, ‘राजेश का दिल का दौरा पडने से हैदराबाद […]

विज्ञापन

मुंबई : सुपरहिट फिल्मों ‘लगान’, ‘स्वदेस’, ‘बैंडिट क्वीन’ समेत अनेक फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए मशहूर हुए हिंदी फिल्मों के अभिनेता राजेश विवेक का हैदराबाद में दिल का दौरा पडने से निधन हो गया. वह 66 वर्ष के थे.

विवेक के मित्र विष्णु शर्मा ने बताया, ‘राजेश का दिल का दौरा पडने से हैदराबाद में अपराह्न करीब तीन बजे निधन हो गया. वह वहां एक दक्षिण भारतीय फिल्म के लिए शूटिंग कर रहे थे. यह बहुत दुखद खबर है.’ विवेक ने पहली बार श्याम बेनेगल की फिल्म ‘जुनून’ (1978) में काम किया था.

टीवी धारावाहिक ‘महाभारत’, ‘भारत एक खोज’ और ‘अघोरी’ के उनके किरदार यादगार हैं. उन्‍होंने हाल ही में ‘अग्निपथ’, ‘सन ऑफ सरदार’, ‘बंटी और बबली’ और ‘भूत अंकल’ जैसी फिल्‍मों में काम किया था. उन्‍होंने वर्ष 1984 की फिल्‍म ‘बैंडिट क्‍वीन’ में डाकू का किरदार निभाया था जिससे उन्‍होंने खासा सुर्खियां भी बटोरी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola