एडल्ट-कॉमेडी करना आसान नहीं : आफताब शिवदासानी

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता आफताब शिवदासानी का कहना है कि वयस्क कॉमेडी करना आसान नहीं है. आपको ध्यान रखना पडता है कि कोई भी मजाक अभद्र न लगे. आफताब की आने वाली फिल्म ‘क्या कूल हैं हम 3′ एक वयस्क कॉमेडी है. ‘क्या कूल हैं हम 3′ में तुषार कपूर, आफताब और मंदाना करीमी मुख्य […]
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता आफताब शिवदासानी का कहना है कि वयस्क कॉमेडी करना आसान नहीं है. आपको ध्यान रखना पडता है कि कोई भी मजाक अभद्र न लगे. आफताब की आने वाली फिल्म ‘क्या कूल हैं हम 3′ एक वयस्क कॉमेडी है. ‘क्या कूल हैं हम 3′ में तुषार कपूर, आफताब और मंदाना करीमी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म 22 जनवरी को बडे पर्दे पर रिलीज होगी.
आफताब ने कहा, ‘हम कोई अश्लील फिल्म नहीं बना रहे हैं. यह वयस्क कॉमेडी की आड में एक ‘सिचुएशन कॉमेडी’ है. इसलिए हो सकता है कि कई मजाक आपको अभद्र लगें क्योंकि वह पटकथा का हिस्सा हैं.’ उन्होंने कहा, ‘एक अभिनेता के तौर पर हमें इसे इस तरह से पेश करना होता है कि ये अभद्र न लगे.’
‘कसूर’ अभिनेता ने फिल्म की शूटिंग के दौरान हमेशा इस बात का ध्यान रखा की कुछ भी अभद्र न लगे. उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे पता है कि इस तरह की फिल्मों में कभी भी कोई भी संवाद, हाव भाव आसानी से गलत तरीके से पेश हो सकता है. यह अभिनेता की क्षमता और काबिलियत पर निर्भर करता है कि वह कैसे इसे सही तरह से पेश करता है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










