कभी ''पलक'' कभी ''होबो'', जानें किकू शारदा के बारे में 10 बातें

Published at :14 Jan 2016 12:37 PM (IST)
विज्ञापन
कभी ''पलक'' कभी ''होबो'', जानें किकू शारदा के बारे में 10 बातें

जानेमाने टीवी कलाकार कीकू शारदा छोटे पर्दे का एक जाना पहचाना नाम है. उन्‍होंने कई फिल्‍मों में भी काम किया है. वे टीवी शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में ‘पलक’ का किरदार निभाते आ रहे हैं जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद भी किया है. हाल ही में उन्‍हें डेरा सच्‍चा सौदा के प्रमुख बाबा राम […]

विज्ञापन

जानेमाने टीवी कलाकार कीकू शारदा छोटे पर्दे का एक जाना पहचाना नाम है. उन्‍होंने कई फिल्‍मों में भी काम किया है. वे टीवी शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में ‘पलक’ का किरदार निभाते आ रहे हैं जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद भी किया है. हाल ही में उन्‍हें डेरा सच्‍चा सौदा के प्रमुख बाबा राम रहीम की मिम्रिकी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था. उनपर आरोप लगाया गया है कि उन्‍होंने राम रहीम की नकल कर धार्मिक भावनाओं को आहत किया है. हालांकि पूछताछ के बाद उन्‍हें रिहा कर दिया गया है. जानें उनके बारे में कुछ खास बातें…

1. किकू का जन्‍म 14 फरवरी 1975 को जोधपुर में हुआ था. उनका पूरा नाम रघवेंद्र किकू शारदा है. उनकी परिवार का कोई भी सदस्‍य बॉलीवुड इंडस्‍ट्री से नहीं जुड़ा है.

2. उनके पिता एक प्राइवेट संस्‍थान में कार्यरत हैं और उनकी मां हाउसवाईफ हैं. किकू की शुरुआती शिक्षा जोधपुर से हुई. इसके बाद उन्‍होंने मुबंई के एक कॉलेज से कॉमर्स में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है.

3. उन्‍होंने प्रियंका से शादी की है और उनके दो बच्‍चे भी है.

4. किकू और उनकी पत्‍नी प्रियंका डांस रियेलिटी शो ‘नच बलिये’ के मंच पर भी नजर आये थे. दोनों इस शो के दमदार प्रतिभागियों में से एक माने जाते थे.

5. किकू ने वर्ष 2004 में टीवी शो ‘हातिम’ से खासा सुर्खियां बटोरी थी. इस शो में उन्‍होंने हातिम के सेवक होबो का किरदार निभाया था.

6. इसके बाद वे सीरीयल ‘F.I.R’ में कॉस्‍टेबल मुलायम सिंह गुलगुले के किरदार में नजर आये. इस किरदार के लिए उन्‍होंने दर्शकों से खूब वाहवाही लूटी.

undefined

7. बहुचर्चित टीवी शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में किकू ‘पलक’, पंखुड़ी, लच्‍छा, डॉक्‍टर के अलावा और किरदार निभाते हैं. वे सेट पर अपने ड्रैसप को लेकर भी जाने जाते हैं.

8. वे कॉमेडी शो ‘अकबर बीरबल’ को लेकर भी खासा चर्चे में रहे हैं. उन्‍होंने इस शो में सम्राट अकबर की भूमिका निभाई थी.

9. टीवी शो के अलावा किकू कई फिल्‍मों में भी काम कर चुके हैं. वे ‘रेस’, ‘हैप्‍पी न्‍यू ईयर’, ‘नो प्रॉब्‍लम’, ‘धमाल’ और ‘डरना मना है’ जैसी फिल्‍मों में काम कर चुके हैं.

10. किकू ने डांस का कोई प्रशिक्षण नहीं लिया है लेकिन ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में उनके डांस स्‍टेप्‍स दर्शकों को आकर्षित करता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola