''MIFF 2016'' में विशिष्ट अथिति होंगे श्याम बेनेगल

नयी दिल्ली : वृत्तचित्र, लघु एवं ऐनिमेशन फिल्मों के लिए आगामी 14वें मुम्बई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ) के उद्घाटन समारोह में जानेमाने फिल्मकार श्याम बेनेगल विशिष्ट अतिथि होंगे. सात दिवसीय (28 जनवरी से तीन फरवरी) महोत्सव का आयोजन मुम्बई में होगा. राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित फिल्मकार बेनेगल को हाल में सरकार की ओर से उस […]
नयी दिल्ली : वृत्तचित्र, लघु एवं ऐनिमेशन फिल्मों के लिए आगामी 14वें मुम्बई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ) के उद्घाटन समारोह में जानेमाने फिल्मकार श्याम बेनेगल विशिष्ट अतिथि होंगे. सात दिवसीय (28 जनवरी से तीन फरवरी) महोत्सव का आयोजन मुम्बई में होगा.
राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित फिल्मकार बेनेगल को हाल में सरकार की ओर से उस समिति का प्रमुख नियुक्त किया गया है जिसका गठन विवादों में घिरे सेंसर बोर्ड के सुधार के लिए किया गया है. इसके साथ ही उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्राफ भी दिखेंगे जिन्हें इस महोत्सव का ब्रांड एंबेसेडर चुना गया है.
एमआईएफएफ निदेशक एवं फिल्म प्रभाग के महानिदेशक मुकेश शर्मा ने कहा ‘ऐसा पहली बार हुआ है जब मुख्य धारा के सिनेमा से किसी कलाकार को इसका चेहरा बनाया गया है. समापन समारोह में फिल्म ‘शोले’ के निर्देशक रमेश सिप्पी शामिल होंगे. उन्होंने कहा, ‘उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड के कई लोग दिखेंगे. उद्घाटन समारोह में श्याम बेनेगल विशिष्ट अतिथि होंगे जबकि रमेश सिप्पी समापन समारोह के दौरान उपस्थित रहेंगे.’
इस कार्यक्रम का आयोजन फिल्म प्रभाग, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से महाराष्ट्र सरकार के सहयोग से किया जा रहा है. 825 प्रविष्टियों में से जूरी ने चार वर्गों…अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, नई मीडिया और एनिमेशन..में प्रतिस्पर्धा के लिए 110 को चुना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










