ePaper

सफलता का कोई पैमाना नहीं : अमिताभ बच्चन

Updated at : 06 Jan 2016 12:21 PM (IST)
विज्ञापन
सफलता का कोई पैमाना नहीं : अमिताभ बच्चन

मुंबई : मेगास्टार अमिताभ बच्चन को भले ही विशाल ‘स्टारडम’ मिला लेकिन उनका कहना है कि उनके लिए कामयाबी का कोई पैमाना नहीं है और वह इसमें विश्वास नहीं करते. हाल ही में अभिनेता रणवीर सिंह ने खुलासा किया था कि उन्हें अमिताभ बच्चन से एक पत्र मिला था जिसमें उन्होंने संजय लीला भंसाली की […]

विज्ञापन

मुंबई : मेगास्टार अमिताभ बच्चन को भले ही विशाल ‘स्टारडम’ मिला लेकिन उनका कहना है कि उनके लिए कामयाबी का कोई पैमाना नहीं है और वह इसमें विश्वास नहीं करते. हाल ही में अभिनेता रणवीर सिंह ने खुलासा किया था कि उन्हें अमिताभ बच्चन से एक पत्र मिला था जिसमें उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी” में सिंह के अभिनय की सराहना की थी.

यह पूछे जाने पर कि उनके लिए कामयाबी का क्या पैमाना है, बच्चन ने कहा, ‘सफलता का कोई पैमाना नहीं है….. मैं इसमें भरोसा नहीं करता. मैं बेहतर काम करने में भरोसा करता हूं.’ अमिताभ बच्चन जब कभी परदे पर दिल को छू जाने वाला अभिनय देखते हैं तो वह संबंधित कलाकारों की सराहना करते हुए पत्र भेजते हैं.

वह दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपडा आदि को भी ऐसे पत्र भेज चुके हैं. उन्होंने कहा, ‘मुझे उनका काम पसंद हैं और मैं प्रशंसा करता हूं. वे सब बेहतरीन कलाकार हैं. नई पीढी के ये सभी अभिनेता वास्तव में काफी अच्छे हैं. मैं अपने को रोक नहीं सकता और उनसे कहता हूं कि वे कितने अच्छे हैं…..’

अमिताभ (73 साल) के लिए हर भूमिका चुनौतीपूर्ण है जो वह आज कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘हर भूमिका जो हमें मिलती हैं, चुनातीपूर्ण है. यह कहना सही नहीं है कि कौन भूमिका कम चुनौतीपूर्ण है, कम से कम मेरे लिए एक अभिेनता के तौर पर….’ वह प्रसन्न हैं कि उन्हें इस उम्र में भी विभिन्न प्रकार की भूमिकाएं मिल रही हैं. उनकी अगली फिल्म ‘वजीर’ है जिसमें फरहान अख्तर, अदिति राव हैदरी आदि भी उनके साथ हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola