VIDEO : ''सुल्‍तान'' में सलमान-टाइगर होंगे साथ-साथ

Updated at : 02 Jan 2016 3:43 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO : ''सुल्‍तान'' में सलमान-टाइगर होंगे साथ-साथ

बॉलीवुड में नये चेहरों को लॉन्‍च करने की बात हो तो सलमान खान का नाम जुबान पर आ ही जाता है. हाल ही में सलमान ने आदित्‍य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली और सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी को लॉन्‍च किया था. अब वे अपने बॉडीगार्ड शेरा के बेटे टाईगर को लॉन्‍च करनेवाले हैं. […]

विज्ञापन

बॉलीवुड में नये चेहरों को लॉन्‍च करने की बात हो तो सलमान खान का नाम जुबान पर आ ही जाता है. हाल ही में सलमान ने आदित्‍य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली और सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी को लॉन्‍च किया था. अब वे अपने बॉडीगार्ड शेरा के बेटे टाईगर को लॉन्‍च करनेवाले हैं.

सलमान ने टाईगर को अपनी आगामी फिल्‍म ‘सुल्‍तान’ का सहायक निर्देशक बना दिया है. इससे टाईगर फिल्‍म बनाने की बारीकियों को सीख पायेंगे और फिल्‍मों में काम करने में उन्‍हें आसानी होगी. खबरें तो यह भी आ रही है कि सलमान जल्‍द ही अपने बहनोई आयुष शर्मा को भी बॉलीवुड में डेब्‍यू करवा सकते हैं.

आयुष सलमान की बहन अर्पिता खान के पति है. दोनों की शादी पिछले साल हुई थी. वहीं अर्पिता और आयुष फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग के दौरान सलमान के साथ कश्‍मीर में थे. सूरज और आथिया सलमान खान प्रोडक्‍शन की फिल्‍म ‘हीरो’ में नजर आये थे. फिल्‍म ने अच्‍डी कमाई की थी और इस फिल्‍म में सलमान द्वारा गाया गाना ‘मैं तेरा हीरो’ खासा चर्चित हुआ था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola