VIDEO : रणबीर-कैटरीना किस करते कैमरे में हुए कैद

बॉलीवुड की टॉप पापुलर जोडि़यों में से रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ पिछले कुछ दिनों से लगातार अपने अफेयर्स की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं. खबरें तो यह भी आ रही थी कि दोनों के रिश्ते में थोड़ी प्रॉब्लम चल रही है. लेकिन हाल में दोनों की किस करते एक तस्वीर सोशल मीडिया पर […]
बॉलीवुड की टॉप पापुलर जोडि़यों में से रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ पिछले कुछ दिनों से लगातार अपने अफेयर्स की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं. खबरें तो यह भी आ रही थी कि दोनों के रिश्ते में थोड़ी प्रॉब्लम चल रही है. लेकिन हाल में दोनों की किस करते एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है.
खबरों के अनुसार कैटरीना और रणबीर इनदिनों क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं. कैटरीना इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘फितूर’ की शूटिंग को लेकर खासा व्यस्त हैं. बीते मंगलवार को वह शूटिंग से वापस लौटी तो रणबीर ने अपने बांद्रा वाले अपार्टमेंट में कैटरीना का स्वागत किया. मुबंई मिरर में छपी खबर के अनुसार कैटरीना और रणबीर ने यहां एकदूसरे को किस किया और आधे घंटे तक बातचीत भी की.
‘फितूर’ का फर्स्टलुक जारी हो गया है. फिल्म में कैटरीना के आपोजिट सिद्धार्थ रॉय कपूर काम कर रहे हैं. दोनों की जोड़ी पहली बार एकसाथ नजर आनेवाली है. वहीं रण्बीर और कैटरीना जल्द ही आगामी फिल्म ‘जग्गा जासूस’ में नजर आनेवाले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










