जानें शाहरुख के बाद अब विनोद खन्ना के बेटे को कौन करेगा लॉन्च ?

मुंबई : अपनी हालिया प्रदर्शित फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ की सफलता का आनंद ले रहे फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली मशहूर अभिनेता विनोद खन्ना के बेटे साक्षी को लॉन्च करने जा रहे हैं. खन्ना के बेटे राहुल ने फिल्मों में काम किया है, उनके दूसरे बेटे अक्षय ने ‘बॉर्डर’, ‘दिल चाहता है’, ‘हलचल’, ‘ताल’ सहित अन्य […]
मुंबई : अपनी हालिया प्रदर्शित फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ की सफलता का आनंद ले रहे फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली मशहूर अभिनेता विनोद खन्ना के बेटे साक्षी को लॉन्च करने जा रहे हैं. खन्ना के बेटे राहुल ने फिल्मों में काम किया है, उनके दूसरे बेटे अक्षय ने ‘बॉर्डर’, ‘दिल चाहता है’, ‘हलचल’, ‘ताल’ सहित अन्य फिल्मों में काम किया है.
अब उनके तीसरे बेटे साक्षी, भंसाली के साथ काम करेंगेण्. इस फिल्म का निर्देशन जाने माने निर्देशक मुकेश छाबडा करेंगे. सूत्रों ने बताया, ‘साक्षी (खन्ना) के साथ एक फिल्म बनायी जा रही है जिसका निर्माण संजय लीला भंसाली कर रहे हैं.’ इससे पहले भंसाली ने सोनम कपूर (अनिल कपूर की बेटी) और रणबीर कपूर (ऋषि कपूर का बेटा) को लेकर 2007 में ‘सांवरिया’ का निर्देशन किया था.
वहीं जल्द ही फिल्मकार करण जौहर शाहरुख खान के बेट आर्यन को लॉन्च करनेवाले है. वहीं इसी साल आदित्य पंचोली और सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी को सलमान खान ने लॉन्च किया था. दोनों ने सलमान खान प्रोडक्शन की फिल्म ‘हीरो’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










