ePaper

...अब अक्षय कुमार ने मार दिया फैन को थप्‍पड़, देखें वीडियो

Updated at : 28 Dec 2015 5:03 PM (IST)
विज्ञापन
...अब अक्षय कुमार ने मार दिया फैन को थप्‍पड़, देखें वीडियो

मुबंई : बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार ने कुछ ऐसा कर दिया है जिसे सुनकर आप हैरान हो जायेंगे. हाल में अक्षय अपनी फैमिली के साथ जुहू स्थित एक थियेटर से हॉलीवुड फिल्‍म देखकर निकल रहे थे कि अपने एक फैन की हरकत देखकर उन्‍होंने अपने एक फैन को थप्‍पड़ मार दिया. अक्षय की इस […]

विज्ञापन

मुबंई : बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार ने कुछ ऐसा कर दिया है जिसे सुनकर आप हैरान हो जायेंगे. हाल में अक्षय अपनी फैमिली के साथ जुहू स्थित एक थियेटर से हॉलीवुड फिल्‍म देखकर निकल रहे थे कि अपने एक फैन की हरकत देखकर उन्‍होंने अपने एक फैन को थप्‍पड़ मार दिया. अक्षय की इस हरकत से फैंस थोड़ा नाराज जरुर होंगे.

दरअसल अक्षय अपनी फैमिली के साथ फिल्‍म देखकर निकले तो एक फैन ने उनकी फोटो को बस अपने कैमरे में कैद करना चाहा. यह देखकर अक्षय अपने गुस्‍से पर काबू नहीं कर पाये और उसे फैन के गाल पर थप्‍पड़ जड़ दिया. अक्षय को अपने गुस्‍से पर थोड़ा काबू करना चाहिये क्‍योंकि इन्‍हीं फैंस ने उन्‍हें नंबर वन बनाया है.

इससे पहले गोविंदा ने भी शूटिंग देख रहे एक फैन को थप्‍पड मार दिया था और सलमान खान ने तो एक फैन का मोबाइल ही तोड़ दिया था. अब सितारों की ऐसी हरकत से उनके फैंस को चोट तो जरूर पहुंचती होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola