ePaper

‘कपूर एंड संस'' की शूटिंग खत्‍म, सिद्धार्थ-आलिया ने किया ट्वीट

Updated at : 25 Dec 2015 4:35 PM (IST)
विज्ञापन
‘कपूर एंड संस'' की शूटिंग खत्‍म, सिद्धार्थ-आलिया ने किया ट्वीट

मुंबई : बॉलीवुड कलाकार सिद्धार्थ मल्होत्रा, आलिया भट्ट और फवाद खान ने निर्देशक शकुन बत्रा की ‘कपूर एंड संस’ की शूटिंग खत्म कर ली है. जल्द ही इस फिल्म की पहली झलक जारी की जाएगी. सिद्धार्थ और आलिया की एकसाथ यह दूसरी फिल्‍म है. इससे पहले दोनों करण जौहर की फिल्‍म ‘स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर’ […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड कलाकार सिद्धार्थ मल्होत्रा, आलिया भट्ट और फवाद खान ने निर्देशक शकुन बत्रा की ‘कपूर एंड संस’ की शूटिंग खत्म कर ली है. जल्द ही इस फिल्म की पहली झलक जारी की जाएगी. सिद्धार्थ और आलिया की एकसाथ यह दूसरी फिल्‍म है. इससे पहले दोनों करण जौहर की फिल्‍म ‘स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर’ में काम किया था. यह दोनों की डेब्‍यू फिल्‍म थी.

‘एक विलेन’ के 30 वर्षीय अभिनेता मल्होत्रा ने ट्वीट किया, ‘कपूर ऐंड संस की शूटिंग खत्म हुई और यह जल्द आ रही है.’ इस पोस्ट में उन्होंने आलिया, खान, शकुन और करन जौहर को भी टैग किया. इसके अलावा आलिया ने भी इस फिल्म के बारे में ट्वीट किया. इस फिल्म का निर्माण करन जौहर ने किया है. यह फिल्म अगले साल 18 मार्च को रिलीज होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola