ePaper

हॉट सनी लियोनी के दिल में रहते हैं दबंग सल्लू

Updated at : 22 Dec 2015 1:31 PM (IST)
विज्ञापन
हॉट सनी लियोनी के दिल में रहते हैं  दबंग सल्लू

मुंबई : बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान की पुरानी यादें अभी भी अभिनेत्री सनी लियोनी के जेहन में हैं जिन्हें वह भूल नहीं पा रहीं हैं. जब सनी लियोनी भारत आयी थीं तो सलमान ने उसका विशेष स्वागत किया था. यही वजह है कि सलमान के लिए उसके दिल में विशेष जगह है. बॉलीवुड […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान की पुरानी यादें अभी भी अभिनेत्री सनी लियोनी के जेहन में हैं जिन्हें वह भूल नहीं पा रहीं हैं. जब सनी लियोनी भारत आयी थीं तो सलमान ने उसका विशेष स्वागत किया था. यही वजह है कि सलमान के लिए उसके दिल में विशेष जगह है.

बॉलीवुड में कदम रखने से पहले सनी को सलमान के हिट रियलिटी शो ‘‘बिग बॉस’ में जगह मिली थी. सनी ने बताया, ‘‘मैं उनकी बहुत बडी प्रशंसक हूं. बॉलीवुड में वह पहले व्यक्ति थे जिन्होंने भारत में मेरा स्वागत किया और मुझे शुभकामनाएं दी. इसलिए उनके लिए मेरे दिल में विशेष जगह है क्योंकि उन्होंने उस समय मेरी मदद की थी जब आप कुछ भी नही जानते थे.’

आपको बता दें कि सनी लियोनी अब सिल्वरस्क्रीन पर कॉमेडी करती नजर आएंगी. खबर है कि सनी लियोनी इंडस्ट्री में अपने इमेज बोल्ड से बाहर निकलना चाहतीं हैं. मीडिया में खबर है कि बॉलीवुड फिल्म मेकर विनोद बच्चन सनी लियोनी को लेकर ‘यारों की बारात’ नामक एक फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं जिसमें सनी कॉमेडी करती नजर आएंगी.

अब देखना दिलचस्प होगा की सनी का नया अवतार उनके फैंस को कितना पसंद आता है. यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola