ePaper

दीपिका ने काट दी रणवीर की मूंछें, देखें वीडियो

Updated at : 19 Dec 2015 3:56 PM (IST)
विज्ञापन
दीपिका ने काट दी रणवीर की मूंछें, देखें वीडियो

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्‍म ‘बाजीराव मस्‍तानी’ रिलीज हो गई है. फिल्‍म में प्रियंका चोपड़ा भी मुख्‍य भूमिका में हैं. रणवीर फिल्‍म में अपनी मूंछों को लेकर भी खासा सुर्खियां बटोर रहे हैं लेकिन अब उनकी इन मूंछों को दीपिका पादुकोण ने काट दिया है. प्रमोशन के दौरान रणवीर कई […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्‍म ‘बाजीराव मस्‍तानी’ रिलीज हो गई है. फिल्‍म में प्रियंका चोपड़ा भी मुख्‍य भूमिका में हैं. रणवीर फिल्‍म में अपनी मूंछों को लेकर भी खासा सुर्खियां बटोर रहे हैं लेकिन अब उनकी इन मूंछों को दीपिका पादुकोण ने काट दिया है. प्रमोशन के दौरान रणवीर कई बार अपनी मूंछों को ताव देते नजर आये थे.

रणवीर ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दीपिका उनकी मूछें काटती नजर आ रही है. रणवीर भी उत्‍साहित नजर आ रहे हैं. इसके बाद रणवीर ने एक और तस्‍वीर शेयर की है जिसमें रणवीर बिना मूंछों के नजर आ रहे हैं. ‘बाजीराव मस्‍तानी’ में प्रियंका ने पेशवा बाजीराव की पहली पत्‍नी काशीबाई और दीपिका ने दूसरी पत्‍नी मस्‍तानी का किरदार निभाया था. रणवीर बाजीराव के किरदार में नजर आये थे.

फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की है. यह फिल्‍म संजय लीला भंसाली की एक ड्रीम प्रोजेक्‍ट है. रणवीर और दीपिका इससे पहले भी भंसाली की ही फिल्‍म ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’ में नजर आ चुके हैं. फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छी कमाई की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola