चेन्नई बाढ़ पीडितों के लिए आगे आये ''खिलाड़ी'' अक्षय कुमार

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बाद अब ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार ने भी चेन्नई बाढ़ पीडितों के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया है. उन्होंने एक करोड़ रुपये दान किया है. जानकारी के मुताबिक अक्षय ने यह पैसे मुख्यमंत्री राहत कोष में नहीं दिया है बल्कि भूमिका ट्रस्ट को दिया है. आपको बता दें कि यह […]
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बाद अब ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार ने भी चेन्नई बाढ़ पीडितों के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया है. उन्होंने एक करोड़ रुपये दान किया है. जानकारी के मुताबिक अक्षय ने यह पैसे मुख्यमंत्री राहत कोष में नहीं दिया है बल्कि भूमिका ट्रस्ट को दिया है.
आपको बता दें कि यह ट्रस्ट तमिलनाडु में भारी बारिश होने के बाद से लगातार लोगों को खाना बनाकर बांट रहा है. इससे पहले शाहरुख भी बाढ़ पीडितों के लिए 1 करोड़ रुपये दान कर चुके हैं.
अक्षय जल्द ही आगामी फिल्म ‘एयरलिफ्ट’ में नजर आनेवाले हैं. फिल्म में उन्होंने रंजीत कटियाल नामक एक उद्योगपति की भूमिका निभाई है. फिल्म अगले साल 22 जनवरी 2016 को रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




