''सुल्तान'' में सलमान की बेगम नहीं बनेंगी परिणिति चोपड़ा

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणिति चोपड़ा को लेकर खबरें आ रही थी कि वो सलमान खान अभिनीत आगामी फिल्म ‘सुल्तान’ में नजर आयेंगी. परिणिति ने ऐसी अटकलों पर विराम लगाते हुए सोशल साइट ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी कि वो इस फिल्म का हिस्सा नहीं है. ‘सुल्तान’ का निर्देशन अली अब्बास जाफरी कर रहे हैं. […]
बॉलीवुड अभिनेत्री परिणिति चोपड़ा को लेकर खबरें आ रही थी कि वो सलमान खान अभिनीत आगामी फिल्म ‘सुल्तान’ में नजर आयेंगी. परिणिति ने ऐसी अटकलों पर विराम लगाते हुए सोशल साइट ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी कि वो इस फिल्म का हिस्सा नहीं है. ‘सुल्तान’ का निर्देशन अली अब्बास जाफरी कर रहे हैं.
‘सुल्तान’ में सलमान एक रेसलर की भूमिका में नजर आनेवाले हैं. फिल्म के लिए लीड एक्ट्रेस की तलाश की जा रही है. ऐसे में कुछ समय से खबरें आ रही थी कि फिल्म में परिणिति सलमान संग रोमांस करती नजर आ सकती हैं. लेकिन परिणिति ने ट्विटर पर लिखा,’ मैं ‘सुल्तान’ नहीं कर रही हूं. कृपया सभी अटकलों और अफवाहों पर विराम लगा दें. सही समय आने पर मैं अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दूंगी.’
सलमान इस फिल्म के लिए अपना वजन बढा रहे हैं. वहीं फिल्म के में लीड अभिनेत्री कौन होगी इसका फिलहाल कोई खुलासा नहीं किया गया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि सलमान संग इस फिल्म में रोमास करने का मौका किसे मिलता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




