मैं कंगना के काम से प्रेरणा लेती हूं : करीना

नयी दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान का कहना है कि वह अभिनेत्री कंगना रणौत की फिल्मों में अदा की जाने वाली भूमिकाओं से हमेशा प्रभावित रही हैं और वह उनके काम से प्रेरणा लेती हैं. गौरतलब है कि ‘क्वीन’, ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए कंगना काफी तारीफ बटोर […]
नयी दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान का कहना है कि वह अभिनेत्री कंगना रणौत की फिल्मों में अदा की जाने वाली भूमिकाओं से हमेशा प्रभावित रही हैं और वह उनके काम से प्रेरणा लेती हैं. गौरतलब है कि ‘क्वीन’, ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए कंगना काफी तारीफ बटोर चुकी हैं.
हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में करीना ने कहा, ‘इंडस्ट्री में कई लोग हैं जो मुझे प्रेरित करते हैं….कंगना मुझे प्रेरित करती हैं. वह बहुत अच्छा काम कर रही हैं.’ कंगना इनदिनों आगामी फिल्म ‘रंगून’ को लेकर खासा व्यस्त हैं. फिल्म में शाहिद कपूर और सैफ अली खान भी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म को निर्देशन विशाल भारद्वाज कर रहे हैं.
करीना ने कहा, ‘मैं हमेशा से अदाकारा बनना चाहती थी और मैंने इसे तब समझा जब मैं काफी छोटी थी. मैं जब छोटी थी तो अक्षय कुमार और सलमान खान को देखा करती थी…..मैं कहा करती थी कि एक दिन मैं उनके साथ काम करुंगी. मेरी बहन करिश्मा कपूर कहा करती थी दफा हो जाओ और स्कूल जाओ.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




