ICFFI में दिखायी गयी करिश्मा कपूर की बेटी की फिल्म

हैदराबाद : बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर की बेटी द्वारा बनायी गयी लघु फिल्म को यहां चल रहे 19वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव (आईसीएफएफआई) में प्रदर्शित किया गया. करिश्मा की बेटी समायरा द्वारा बनायी गयी लघु फिल्म ‘बी हैप्पी’ को द्विवार्षिक फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित करने के लिए चुना गया था. करिश्मा और उनकी छोटी […]
हैदराबाद : बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर की बेटी द्वारा बनायी गयी लघु फिल्म को यहां चल रहे 19वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव (आईसीएफएफआई) में प्रदर्शित किया गया. करिश्मा की बेटी समायरा द्वारा बनायी गयी लघु फिल्म ‘बी हैप्पी’ को द्विवार्षिक फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित करने के लिए चुना गया था.
करिश्मा और उनकी छोटी बहन करीना कपूर खान कल शहर पहुंचीं और कल शाम महोत्सव के उद्घाटन के मौके पर अपनी उपस्थिति से दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया. करीना ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव प्रतिभा को दिखाने और स्तरीय बाल सिनेमा को देखने का मंच है. इस कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड ने कल किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




