ePaper

बॉलीवुड हस्तियों ने पेरिस में आतंकी हमले की निंदा की

Updated at : 14 Nov 2015 3:34 PM (IST)
विज्ञापन
बॉलीवुड हस्तियों ने पेरिस में आतंकी हमले की निंदा की

मुंबई : बॉलीवुड सेलीब्रिटीज प्रियंका चोपड़ा, अक्षय कुमार और आलिया भट्ट सहित बॉलीवुड की कई हस्तियों ने पेरिस में हुए आतंकी हमले की निंदा की और पीडितों के प्रति दुख व्यक्त किया. इस हमले में 120 से अधिक लोग मारे गए हैं. शुक्रवार को पेरिस में हुए सिलसिलेवार आतंकी हमले को फ्रांस में द्वितीय विश्वयुद्ध […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड सेलीब्रिटीज प्रियंका चोपड़ा, अक्षय कुमार और आलिया भट्ट सहित बॉलीवुड की कई हस्तियों ने पेरिस में हुए आतंकी हमले की निंदा की और पीडितों के प्रति दुख व्यक्त किया. इस हमले में 120 से अधिक लोग मारे गए हैं.

शुक्रवार को पेरिस में हुए सिलसिलेवार आतंकी हमले को फ्रांस में द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद सबसे खतरनाक हिंसा बताया जा रहा है. बॉलीवुड की हस्तियों ने ट्वीटर के माध्यम से मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की. आलिया ने ट्वीट किया, ‘यह चौकानें वाली, भयावह और घृणित घटना है. वास्तव में यह संपूर्ण मानवता पर हमला है. दुनिया में शांति के लिए प्रार्थना करती हूं.’

प्रियंका ने लिखा, ‘शब्दों में बयां नही किया जा सकता…पेरिस में शांति के लिए प्रार्थना करती हूं.’

अक्षय ने ट्वीट किया, ‘पेरिस हमले की खबर सुनकर हतप्रभ हूं. पीडितों के लिए प्यार और प्रार्थना.’

फिल्म निर्माता करण जोहर ने कहा, ‘यह भयावह है…मेरी हार्दिक प्रार्थना उन परिवारों के लिए है जिन्होंने अपने प्रियजन खोए…’

https://twitter.com/karanjohar/status/665421334168645632

पाकिस्तानी अदाकार अली जफर ने लिखा, ‘प्रेफॉरपेरिस प्रेफॉरपीस. कोई शब्द नहीं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola