भारत में ‘पानी'' बनाने के लिए मजबूत निर्माता की जरुरत है : शेखर कपूर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Nov 2015 10:43 AM
मुंबई : फिल्मकार शेखर कपूर ने कहा है कि ‘पानी’ फिल्म की घोषणा उन्होंने 11 साल पहले की थी और उसे बनाने के लिए मजबूत निर्माता की जरुरत है. निर्देशक निर्माता कपूर बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं. उनकी आखिरी हिंदी फिल्म ‘बैंडिट क्वीन’ थी जो 1994 में आई थी. इसके बाद […]
मुंबई : फिल्मकार शेखर कपूर ने कहा है कि ‘पानी’ फिल्म की घोषणा उन्होंने 11 साल पहले की थी और उसे बनाने के लिए मजबूत निर्माता की जरुरत है. निर्देशक निर्माता कपूर बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं. उनकी आखिरी हिंदी फिल्म ‘बैंडिट क्वीन’ थी जो 1994 में आई थी.
इसके बाद से वह कई अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में काम कर चुके हैं. निर्देशक राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने पहले ट्वीट किया था ,‘पानी…. पानी को शुरु करने के लिए उस्ताद का इंतजार.’ मेहरा के ट्वीट का जवाब कपूर ने दिया, ‘भारत में ‘पानी’ बनाने के लिए मुझे वास्तव में वैश्विक दृष्टि के साथ एक मजबूत निर्माता की जरुरत है और जो जानता हो कि फिल्म किस बारे में हैं.’
साइंस फिक्शन फिल्म में ‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी..’ के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिका में होंगे. सुशांत सिंह राजपूत फिलहाल भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की बायोपिक फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










