VIDEO : ''सूरज हुआ मद्धम..'' के बाद ''रंग दे..'' में शाहरुख-काजोल का रोमांस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Nov 2015 1:21 PM
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही आगामी फिल्म ‘दिलवाले’ को लेकर चर्चाएं गर्म है. फिल्म में शाहरुख खान और काजोल की सुपरहिट जोड़ी 5 साल बाद वापसी करने जा रही है. दोनों के बीच आईसलैंड में एक रोमांटिक गाना ‘रंग दे तू मोहे गेरुआ..’ फिल्माया गया है. इस गाने को दोनों का सबसे ज्यादा […]
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही आगामी फिल्म ‘दिलवाले’ को लेकर चर्चाएं गर्म है. फिल्म में शाहरुख खान और काजोल की सुपरहिट जोड़ी 5 साल बाद वापसी करने जा रही है. दोनों के बीच आईसलैंड में एक रोमांटिक गाना ‘रंग दे तू मोहे गेरुआ..’ फिल्माया गया है. इस गाने को दोनों का सबसे ज्यादा रोमांटिक गाना बताया जा रहा है.
फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ का रोमांटिक गाना ‘सूरज हुआ मद्धम..’ तो दर्शकों को याद ही होगा. इस गाने में दोनों की कैमेस्ट्री को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था. दोनों ने कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया है. दोनों की शानदार कैमेस्ट्री को दोबारा पर्दे पर देखने के लिए दर्शक खासा उत्साहित हैं.
फिल्म के इस गाने को फराह खान ने कोरियोग्राफ किया है. शाहरुख और फराह की दोस्ती किसी से छुपी नहीं है. शाहरुख ने फराह के साथ ‘ओम शांति ओम’ और ‘हैप्पी न्यू ईयर’ जैसी हिट फिल्मों में काम किया है. फराह खुद भी इस गाने को लेकर बेहद खुश है. इस गाने को फिल्माने के लिए फिल्म की टीम ने कड़ी मेहनत की है. इस गाने में शाहरुख-काजोल बर्फ की खूबसूरत वादियों के बीच रोमांस करते दिखाई देंगे.
‘दिलवाले’ में शाहरुख-काजोल के अलावा वरुण धवन, कृति शैनन, बोमन ईरानी और जॉनी लीवर भी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म में रोहित दर्शकों के लिए कई सरप्राइज लेकर आ रहे हैं. फिल्म इसी साल के अंत में रिलीज हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










