ePaper

‘बाजीराव मस्तानी'' में काम नहीं कर पाने का मलाल : सलमान खान

Updated at : 02 Nov 2015 2:16 PM (IST)
विज्ञापन
‘बाजीराव मस्तानी'' में काम नहीं कर पाने का मलाल : सलमान खान

मुंबई : सुपर स्टार सलमान खान को फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में काम नहीं कर पाने का मलाल है. कई सालों से बन रही इस फिल्म के लिए कई बार कलाकारों को बदला गया. शुरु में भंसाली ने घोषणा की थी कि यह फिल्म सलमान और ऐश्वर्यर राय […]

विज्ञापन

मुंबई : सुपर स्टार सलमान खान को फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में काम नहीं कर पाने का मलाल है. कई सालों से बन रही इस फिल्म के लिए कई बार कलाकारों को बदला गया. शुरु में भंसाली ने घोषणा की थी कि यह फिल्म सलमान और ऐश्वर्यर राय को लेकर बनाएंगे लेकिन दोनों के बीच में अलगाव के बाद वे इसका हिस्सा नहीं बन सके.

बाद में शाहरुख खान और रितिक रोशन के भी इसमें काम करने की खबरें सामने आयी. हालांकि आखिरकार बाजीराव की भूमिका के लिए रणवीर सिंह को चुना गया. अभिनेत्री के लिए करीना कपूर के नाम की चर्चा थी लेकिन यह सिरे नहीं चढ सका. आखिरकार प्रियंका चोपडा और दीपिका पादुकोण को क्रमश: काशीबाई और मस्तानी (बाजीराव की क्रमश: पहली और दूसरी पत्नी) की भूमिका के लिए चुना गया.

सलमान ने बताया, ‘’बाजीराव मस्तानी’ में काम नहीं करने का मलाल है. मैंने ‘प्रेम रतन धन पायो’ में काम करना था. मैने पटकथा सुनी है.. यह बहुत ही अच्छी पटकथा है.’ अभिनेता ने खुलासा किया कि करीना और उन्होंने ‘बाजीराव मस्तानी’ के लिए ए क फोटोशूट किया था लेकिन वह इस फिल्म में काम नहीं कर सके.

सलमान ने बताया, ‘मैंने और करीना ने साथ में एक फोटो सेशन किया. अब मैं इसका (बाजीराव मस्तानी) का प्रोमो देख रहा हूं… इसे बडे पैमाने पर बनाया गया है. मुझे लगता है कि रणवीर, प्रियंका औैर दीपिका तीनों शानदार हैं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola