ePaper

देखें, शाहिद-मीरा की पहली करवाचौथ सेल्‍फी

Updated at : 31 Oct 2015 3:14 PM (IST)
विज्ञापन
देखें, शाहिद-मीरा की पहली करवाचौथ सेल्‍फी

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की इसी साल जुलाई में शादी हुई थी. मीरा का यह पहला करवाचौथ था. शाहिद ने भी पत्‍नी मीरा को पूरा वक्‍त देने के लिए काम से छुट्टी ले रखी थी. खबरों के अनुसार मीरा भी इस मौके को खास बनाने के लिए कई दिनों से तैयारी कर […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की इसी साल जुलाई में शादी हुई थी. मीरा का यह पहला करवाचौथ था. शाहिद ने भी पत्‍नी मीरा को पूरा वक्‍त देने के लिए काम से छुट्टी ले रखी थी. खबरों के अनुसार मीरा भी इस मौके को खास बनाने के लिए कई दिनों से तैयारी कर रही थी.

करवाचौथ दोनों ही पति-पत्‍नी के लिए बेहद खास रहा. शाहिद ने फैंस के लिए इंस्‍टाग्राम पर मीरा और खुद की एक सेल्‍फी पोस्‍ट की है. शाहिद ने सेल्‍फी पोस्‍ट कर कैप्‍शन में लिखा,’ मिसेज कपूर के साथ डिनकर का टाइम.’ हाल ही में शाहिद फिल्‍म ‘शानदार’ में आलिया भट्ट के साथ नजर आये थे.

https://instagram.com/p/9eAZPJBJk8/

शाहिद इनदिनों विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बन रही आगामी फिल्‍म ‘रंगून’ की शूटिंग शुरू करनेवाले हैं. फिल्‍म में शाहिद के अलावा सैफ अली खान और कंगना रनौत भी मुख्‍य भूमिका में होंगे. इस फिल्‍म के अलावा शाहिद जल्‍द ही ‘उड़ता पंजाब’ में आलिया भट्ट और करीना कपूर के साथ मुख्‍य भूमिका में दिखाई देंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola