क्या ''बिग बॉस 9'' में ऐश्वर्या को हैप्पी बर्थडे कहेंगे सलमान? देखें वीडियो

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को जन्मदिन आगामी 1 नवंबर को है. फैंस उनके बर्थडे का खासा इंतार भी कर रहे हैं साथ ही यह भी जानना चाहते है कि क्या सलमान खान ऐश्वर्या को बर्थडे विश करेंगे? वहीं खबरों की मानें तों ऐसा हो सकता है कि सलमान टीवी रियेलिटी शो ‘बिग बॉस 9’ […]
बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को जन्मदिन आगामी 1 नवंबर को है. फैंस उनके बर्थडे का खासा इंतार भी कर रहे हैं साथ ही यह भी जानना चाहते है कि क्या सलमान खान ऐश्वर्या को बर्थडे विश करेंगे? वहीं खबरों की मानें तों ऐसा हो सकता है कि सलमान टीवी रियेलिटी शो ‘बिग बॉस 9’ के माध्यम से ऐश्वर्या को विश करें.
ऐश्वर्या अपना बर्थडे लंदन में सेलीब्रेट करनेवाली हैं. उनके जन्मदिन यानि 1 नवंबर को रविवार है और रविवार को बिग बॉस का वीकेंड डे भी होता है. ऐसे में क्या सलमान ऐश को अपने शो में हैप्पी बर्थडे कहेंगे ? फैंस भी जानना चाहते हैं लेकिन उन्हें इसके लिए रविवार तक का इंतजार करना पड़ेगा. यह बात किसी से छुपी नहीं है कि सलमान ऐश्वर्या को डेट कर चुके हैं.
सलमान ने कई मौकों पर ऐश्वर्या को याद किया है. हाल ही में ‘बिग बॉस 9’ के प्रमोशन के दौरान ऐश्वर्या के बारे में पूछे गये सवाल का जवाब सलमान ने अपने ही तरीके से दिया था. वहीं सलमान ने अपनी आगामी फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर अपनी और ऐश्वर्या की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ के पोस्टर को खूबसूरत बताया था.
अब फैंस सलमान का रियेक्शन जानने के लिए बेताब है. वहीं सलमान इस वीकेंड ‘बिग बॉस’ हाउस में फिर धमाल मचाने वाले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




