‘ढिशूम'' में मेहमान भूमिका में दिखेंगी नरगिस फाखरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Oct 2015 10:01 AM
मुंबई : खबरों के अनुसार अभिनेत्री नरगिस फाखरी जॉन अब्राहम अभिनीत एक्शन फिल्म ‘ढिशूम’ में एक मेहमान भूमिका में नजर आएंगी. रोहित धवन के निर्देशन में बन रही फिल्म में उनके छोटे भाई वरुण धवन और अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज भी मुख्य किरदारों में हैं. सूत्रों ने अभिनेत्री की भूमिका के बारे में ज्यादा जानकारी दिए […]
मुंबई : खबरों के अनुसार अभिनेत्री नरगिस फाखरी जॉन अब्राहम अभिनीत एक्शन फिल्म ‘ढिशूम’ में एक मेहमान भूमिका में नजर आएंगी. रोहित धवन के निर्देशन में बन रही फिल्म में उनके छोटे भाई वरुण धवन और अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज भी मुख्य किरदारों में हैं.
सूत्रों ने अभिनेत्री की भूमिका के बारे में ज्यादा जानकारी दिए बिना कहा, ‘नरगिस फिल्म में छोटी सी भूमिका निभा रही हैं. वह मेहमान भूमिका में दिखेंगी. जॉन की चोट को ध्यान में रखते हुए एक बार तारीखें तय हो जाएं तो वह शूटिंग शुरु कर देंगी.’ 36 साल की अभिनेत्री इससे पहले जॉन के साथ सुजीत सरकार की फिल्म ‘मद्रास कैफे’ (2013) में जबकि वरुण के साथ डेविड धवन की ‘मैं तेरा हीरो’ (2014) में काम कर चुकी हैं.
ऐसी भी चर्चाएं हैं कि अभिनेता अक्षय कुमार भी ‘ढिशूम’ में मेहमान किरदार में दिखायी देंगे. उनके प्रवक्ता इसपर टिप्पणी करने के लिए उपलब्ध नहीं थे. रोहित की पहली फिल्म ‘देसी ब्यॉयेज’ में अक्षय और जॉन ने मुख्य किरदार निभाए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










