अगर ‘किक 2'' नहीं मिली तो मलाल नहीं होगा : रणदीप हुड्डा

Updated at : 20 Oct 2015 9:47 AM (IST)
विज्ञापन
अगर ‘किक 2'' नहीं मिली तो मलाल नहीं होगा : रणदीप हुड्डा

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने कहा कि वह सलमान खान अभिनीत ‘किक 2′ का हिस्सा बनना पसंद करेंगे लेकिन अगर उन्हें यह फिल्म नहीं मिलती है तो उन्हें इसका मलाल नहीं होगा. रणदीप ने सलमान खान की ‘किक’ में पुलिस कर्मी की भूमिका निभाई थी जिसकी काफी प्रशंसा की गई थी. साजिद नाडियावाला […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने कहा कि वह सलमान खान अभिनीत ‘किक 2′ का हिस्सा बनना पसंद करेंगे लेकिन अगर उन्हें यह फिल्म नहीं मिलती है तो उन्हें इसका मलाल नहीं होगा. रणदीप ने सलमान खान की ‘किक’ में पुलिस कर्मी की भूमिका निभाई थी जिसकी काफी प्रशंसा की गई थी. साजिद नाडियावाला निर्देशित यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी.

अब साजिद और सलमान ‘किक’ की दूसरी किस्त पर काम कर रहे हैं. रणदीप ने कहा कि सीक्वल के लिए उनसे संपर्क नहीं किया गया है. उन्होंने कहा, ‘मुझसे अभी तक संपर्क नहीं किया गया है. मैं नहीं जानता कि इसके साथ क्या हो रहा है. अगर पेशकश की जाती है तो मैं इसका हिस्सा बनना पसंद करुंगा. लेकिन अगर मुझे यह फिल्म नहीं मिलती है तो मैं एक कोने में बैठकर मलाल नहीं करने जा रहा हूं. यह उनकी पसंद है. मैं सलमान और साजिद दोनों को पसंद करता हूं.’

वहीं सीक्‍वल में जैकलीन भी नहीं होगी इसकी पुष्टि खुद सलमान ने कार्यक्रम के दौरान की थी. फिल्‍म के लिए नयी फीमेल लीड की तलाश की जा रही है लेकिन अभी तक किसी का नाम सामने नहीं आया है. रणदीप जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘मैं और मि. चार्ल्‍स’ में दिखाई देंगे. अब देखना होगा कि साजिद किन नये करेक्‍टर्स को लेकर फिल्‍म को नयापन देते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola