सलमान की नहीं हुई है लूलिया वंतूर से मंगनी : अर्पिता खान शर्मा

मुंबई : बॉलीवुड सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने उनके भाई और रोमानियाई टीवी कलाकार लूलिया वंतूर की मंगनी से जुडी खबरों से इंकार किया. इस तरह की खबरें थी कि दोनों ने गुपचुप तरीके से मंगनी कर ली है और अगले साल निकाह करेंगे. सलमान जल्द ही सूरज बड़जात्या की आगामी फिल्म […]
मुंबई : बॉलीवुड सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने उनके भाई और रोमानियाई टीवी कलाकार लूलिया वंतूर की मंगनी से जुडी खबरों से इंकार किया. इस तरह की खबरें थी कि दोनों ने गुपचुप तरीके से मंगनी कर ली है और अगले साल निकाह करेंगे. सलमान जल्द ही सूरज बड़जात्या की आगामी फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में सोनम कपूर के साथ नजर आनेवाले हैं.
अर्पिता ने ट्विटर पर लिखा कि अखबारों में या विभिन्न वेबसाइटों पर पढी हुई सभी बातों पर यकीन ना करें. उन्होंने कहा कि लोग ऐसे ही अनाप शनाप चीजें लिखते रहते हैं. ‘बजरंगी भाईजान’ स्टार के निकाह की खबरें समय-समय पर बॉलीवुड में चर्चा की वजह बनती हैं. सलमान ‘सुल्तान’ की शूटिंग में भी व्यस्त हैं जिसमें वह एक पहलवान की भूमिका में हैं.
Do not believe everything you read in the papers or on different websites online.
— Arpita Khan Sharma (@khanarpita) October 19, 2015
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




