''बाजीराव मस्तानी'' का गाना ''दीवानी मस्तानी'' रिलीज, देखें वीडियो

संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ का नया गाना ‘दीवानी मस्तानी’ रिलीज हो गया है. फिल्म में दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं. इस गाने में दीपिका एक अलग ही अंदाज में नजर आ रही है. गाने में रणवीर, दीपिका को निहार रहे हैं. गाने में प्रियंका […]
संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ का नया गाना ‘दीवानी मस्तानी’ रिलीज हो गया है. फिल्म में दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं. इस गाने में दीपिका एक अलग ही अंदाज में नजर आ रही है. गाने में रणवीर, दीपिका को निहार रहे हैं. गाने में प्रियंका की भी हल्की झलक दिखाई दे रही है.
दीपिका का लुक फिल्म ‘मुगल-ए-आजम’ की याद दिला रही है. दीपिका ने इस गाने को अपने ट्विटर हैंडल पर फैंस के लिए शेयर किया है और लिखा है,’ कहते हैं ये दीवानी, मस्तानी हो गई’. इस गाने को श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है. इस गाने को सिद्धार्थ गरिमा, गणेश चंदनशिव और नासिर फराज ने लिखा है.
इस गाने को लेकर दीपिका खासा उत्साहित हैं. इस गाने में उन्हें देखकर आपको बिते समय का सुपरहिट गाना ‘जब प्यार किया तो डरना क्या…’ की याद आ सकती है. वहीं इस फिल्म को भंसाली का ड्रीम प्रोजेक्ट कहा जा रहा है. दीपिका-रणवीर की जोड़ी इससे पहले भंसाली की ही फिल्म ‘रामलीला’ में नजर आ चुकी है. फिल्म में प्रियंका एक आईटम नंबर में दिखाई दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




