तो क्या सलमान ने लूलिया वंतूर संग कर ली है गुपचुप सगाई ?

बॉलीवुड अभिनेता सलमान फिर एकबार अपनी शादी को लेकर चर्चे में आ गये हैं. लेकिन इसबार खबरें आ रही हैं कि सलमान ने अपनी गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर से गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है. मीडिया रिपोर्टस में आई खबरों के अनुसार दोनों अगले साल तक शादी कर सकते हैं. फिलहाल सलमान और लूलिया की […]
बॉलीवुड अभिनेता सलमान फिर एकबार अपनी शादी को लेकर चर्चे में आ गये हैं. लेकिन इसबार खबरें आ रही हैं कि सलमान ने अपनी गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर से गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है. मीडिया रिपोर्टस में आई खबरों के अनुसार दोनों अगले साल तक शादी कर सकते हैं. फिलहाल सलमान और लूलिया की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं हुई है.
रोमनियाई मीडिया सलमान और लूलिया की सगाई का दावा कर रही है. इससे पहले भी दोनों कई बार अपने रिश्ते को लेकर मीडिया मीडिया से सुर्खियां बटोर चुके हैं. दोनों को कई बार एकसाथ देखा गया है. इससे पहले भी लूलिया सलमान के परिवार के साथ डिनर करती नजर आई थी. खबरों के अनुसार सलमान ने बहन अर्पिता की शादी में लूलिया को अपनी फैमिली से मिलवाया था.
लूलिया सलमान की पिछली फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ के सेट पर भी नजर आई थी. फिलहाल सलमान अपनी आगामी फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ की शूटिंग में खासा व्यस्त हैं. फिल्म में सोनम कपूर सलमान के आपोजिट दिखाई देंगी. इसके अलावा सलमान आगामी फिल्म ‘सुल्तान’ की शूटिंग को लेकर भी खासा व्यस्त हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




