जानिये, शादी के बाद क्या बदलाव आया शाहिद कपूर में
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Oct 2015 6:58 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई: कुछ समय पहले गैर फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने वाली मीरा राजपूत से शादी करने वाले अभिनेता शाहिद कपूर का कहना है कि शादी के बाद जिम्मेदारियां बढ जाती हैं. ‘हैदर’ के अदाकार कपूर ने कहा, ‘‘शादी आपको अधिक जिम्मेदार बना देती है. पिछने नौ सालों से मैं अपने हिसाब से जिंदगी जी रहा […]
विज्ञापन
मुंबई: कुछ समय पहले गैर फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने वाली मीरा राजपूत से शादी करने वाले अभिनेता शाहिद कपूर का कहना है कि शादी के बाद जिम्मेदारियां बढ जाती हैं.
‘हैदर’ के अदाकार कपूर ने कहा, ‘‘शादी आपको अधिक जिम्मेदार बना देती है. पिछने नौ सालों से मैं अपने हिसाब से जिंदगी जी रहा था। मैं बहुत कम उम्र से स्वतंत्र हो गया था. जब मैं 16 साल का था तब से मैं कमा रहा हूं और जब मैं 23-24 साल का था तब अपने अकेले के घर में रहने लगा था. मैंने स्वतंत्र जीवन जिया है लेकिन मेरी जिम्मेदारियां भी थीं.” उन्होंने कहा, ‘‘जब आपकी शादी हो जाती है यह आपको अधिक जिम्मेदार बनाती है. यह आपको स्थायित्व, जमीन से जुडा बनाती है.
इसके बाद सुनिश्चितता आती है कि आपका भविष्य कहां जा रहा है. जब भी आप कोई निर्णय लेते हैं तो थोडा और सोचते हैं क्योंकि यह सिर्फ आपके बारे में नहीं होता बल्कि आप दूसरे (जीवनसाथी) के प्रति भी उतने ही जिम्मेदार होते हैं.” शाहिद का कहना है कि यह अच्छा है कि मीरा फिल्मी दुनिया से ताल्लुक नहीं रखती। इसलिए वह जब भी घर जाते हैं तो मीरा उन्हें काफी सहज महसूस कराती हैं. घर जाकर वास्तविक वातावरण होता है और यह उन्हें बहुत पसंद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




