पेले से मिलना सपना सच होने जैसा : ए आर रहमान

मुंबई : आस्कर विजेता संगीतकार ए आर रहमान ने कहा कि ब्राजील के महान फुटबालर पेले से मिलना सपना सच होने जैसा है. रहमान ने आगामी फिल्म ‘पेले’ में संगीत दिया है. वह हाल में फुटबाल के बादशाह से कोलकाता में मिले थे. उन्होंने कहा कि इस दिग्गज खिलाडी पर बन रही फिल्म में काम […]
मुंबई : आस्कर विजेता संगीतकार ए आर रहमान ने कहा कि ब्राजील के महान फुटबालर पेले से मिलना सपना सच होने जैसा है. रहमान ने आगामी फिल्म ‘पेले’ में संगीत दिया है. वह हाल में फुटबाल के बादशाह से कोलकाता में मिले थे. उन्होंने कहा कि इस दिग्गज खिलाडी पर बन रही फिल्म में काम करना सम्मान की बात है.
उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘पेले महान खिलाडी है और उन पर फिल्म बनाना बडा सम्मान है. उनसे मिलना उससे भी बडा सम्मान है. यह शानदार और सपना सच होने जैसा है. मैं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री (ममता बनर्जी) से भी मिला. प्रिंस आफ कोलकाता सौरव गांगुली से मिलना सोने पे सुहागा रहा.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




