ePaper

सुधीन्द्र कुलकर्णी पर हुए हमले से बेहद दुखी हूं : शबाना आजमी

Updated at : 14 Oct 2015 11:21 AM (IST)
विज्ञापन
सुधीन्द्र कुलकर्णी पर हुए हमले से बेहद दुखी हूं : शबाना आजमी

नयी दिल्‍ली : पूर्व भाजपा नेता और राजनीतिक विचारक सुधीन्द्र कुलकर्णी पर स्‍याही फेंकने की घटना का अभिनेत्री शबाना आजमी ने आलोचना की है. उनके अलावा फिल्‍मकार महेश भट्ट और बॉलीवुड के कई कलाकारों ने इस घटना को शर्मनाक बताया है. शबाना आजमी का कहना है कि सुधीन्द्र कुलकर्णी पर हुए शिवसेना के हमले से […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : पूर्व भाजपा नेता और राजनीतिक विचारक सुधीन्द्र कुलकर्णी पर स्‍याही फेंकने की घटना का अभिनेत्री शबाना आजमी ने आलोचना की है. उनके अलावा फिल्‍मकार महेश भट्ट और बॉलीवुड के कई कलाकारों ने इस घटना को शर्मनाक बताया है. शबाना आजमी का कहना है कि सुधीन्द्र कुलकर्णी पर हुए शिवसेना के हमले से वह बहुत दुखी हैं.

उनका कहना है कि,’ हमेशा किया ये जाता है, जो भी मुद्दा है उसको हिेंदू-मुस्लिम मसला बना दिया जाता है जबकि यह संघर्ष विचारधाराओं का है.’ उन्‍होंने आगे कहा,’ मैं उद्धव ठाकरे और आदित्‍य ठाकरे से बात करना चाहती हूं लेकिन कोई मेरा फोन ही नहीं उठा रहा है.’

उन्‍होंने आगे यह भी कहा कि वे उद्धव ठाकरे को बातचीत के लिए आमंत्रि‍त करना चाहती हैं. वहीं इस बारे में अभिनेता ऋषि कपूर ने ट्वीट किया,’ माफ करें, लेकिन यह बेतुका है. और इस तरह से मीडिया कॉन्‍फ्रेंस करना. राजनीति..’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola