''प्रेम रतन धन पायो'' का ट्रेलर रिलीज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Oct 2015 4:57 PM
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और सोनम कपूर की आगामी फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. वहीं फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है. सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अनुपम खेर, स्वरा भास्कर और नील नितिन मुकेश भी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म […]
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और सोनम कपूर की आगामी फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. वहीं फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है. सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अनुपम खेर, स्वरा भास्कर और नील नितिन मुकेश भी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म का ट्रेलर धमाकेदार है.
सलमान ने भी फिल्म के ट्रेलर को अपने ट्विटर हैंडल पर अपने फैंस के लिए शेयर की है. फिल्म में उनका लुक शर्मीले प्रेम के अंदाज में नजर आ रहा है. वहीं वे मूंछों में भी अपने गुस्सैल अवतार में भी दिखाई दे रहे हैं. ट्रेलर ने दर्शकों की उत्सुकता को बढ़ा दिया है.
इससे पहले भी फिल्म का दूसरा पोस्टर रिलीज किया गया था जिसमें सलमान और सोनम रोमांटिक अंदाज में नजर आये थे. इस पोस्टर को देखकर आपको फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ का गाना ‘चांद छुपा बादल…’ में की याद आ सकता है. इस गाने को सलमान और ऐश्वर्या पर फिल्माया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










