सोनू सूद और जैकी चेन मेरे फेवरेट : शाहरुख खान

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने कहा है कि सोनू सूद और जैकी चेन दुनिया में उनके सबसे पसंदीदा व्यक्ति है. सूद और चेन हॉलीवुड की फिल्म ‘कुंग फू योगा’ में नजर आयेंगे. स्टेनली टोंग द्वारा निर्देशित ‘कुंग फू योगा’ पूरी तरह से एक्शन मूवी है जिसकी शूटिंग दुबई, बीजिंग और भारत में होगी. […]
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने कहा है कि सोनू सूद और जैकी चेन दुनिया में उनके सबसे पसंदीदा व्यक्ति है. सूद और चेन हॉलीवुड की फिल्म ‘कुंग फू योगा’ में नजर आयेंगे. स्टेनली टोंग द्वारा निर्देशित ‘कुंग फू योगा’ पूरी तरह से एक्शन मूवी है जिसकी शूटिंग दुबई, बीजिंग और भारत में होगी.
शाहरुख ने दोनों की तस्वीर ट्विटर पर साझा करते हुए कहा कि वह चान से मुलाकात करना चाहते हैं. उन्होंने लिखा, ‘दुनिया में मेरे दो सबसे पसंदीदा व्यक्ति. सोनू को देखना चाहता हूं और कृपया जैकी को बताइये मैं आना चाहता हूं और उन्हें देखना चाहता हूं.’
Two of my absolutely favourite men in the world. Way to go Sonu and please tell Jackie I want to come and see him. pic.twitter.com/JI7juGL6EE
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) September 30, 2015
फराह खान निर्देशित ‘हैपी न्यू ईयर’ में शाहरुख खान के साथ काम कर चुके सूद ने कहा, ‘सबसे प्यारे शाह…पहले ही उन्हें बता चुका हूं…’ इससे पहले खबरें आयी थी कि शाहरुख ने चेन के साथ फिल्म के लिए संपर्क किया था लेकिन उन्होंने इसे खारिज कर दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




