क्‍यों सलमान ने फेसबुक पर प्रशंसकों को चेताया

Updated at : 23 Sep 2015 3:40 PM (IST)
विज्ञापन
क्‍यों सलमान ने फेसबुक पर प्रशंसकों को चेताया

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने अपने प्रशंसकों को चेताया है कि उनके नाम से फेसबुक पर फर्जी पेज चल रहा है. इस पेज पर दावा किया गया था कि सलमान अपने नए प्रोजेक्ट के लिए लोगों का चयन कर रहे हैं. सलमान ने ट्विटर के जरिए फेसबुक पर इस अकाउंट के फर्जी होने […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने अपने प्रशंसकों को चेताया है कि उनके नाम से फेसबुक पर फर्जी पेज चल रहा है. इस पेज पर दावा किया गया था कि सलमान अपने नए प्रोजेक्ट के लिए लोगों का चयन कर रहे हैं. सलमान ने ट्विटर के जरिए फेसबुक पर इस अकाउंट के फर्जी होने की जानकारी दी.

सलमान ने ट्वीट किया,‘फर्जी फेसबुक पेज में दावा किया गया है कि मैं अपने नए प्रोजेक्ट के लिए कास्टिंग कर रहा हूं. नकली पेजों और अफवाहों से सावधान रहें. मैं और मेरे प्रबंधक किसी भी प्रोजेक्ट के लिए कास्टिंग नहीं कर रहे.’ ‘बजरंगी भाईजान’ अभिनेता इस बात से नाराज हैं कि लोग उनके साथ तस्वीरें खिंचवाकर बाद में उसका गलत इस्तेमाल करते हैं.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘ कुछ लोग मेरे साथ तस्वीरें खिंचवाते हैं और बाद में उसका गलत इस्तेमाल करते हैं.’ इन दिनों सलमान बिग बॉस के नौंवे सीजन को होस्ट करने की तैयारियों में जुटे हैं जो अक्तूबर में टीवी पर आएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola