ePaper

इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद : प्रियंका चोपड़ा

Updated at : 18 Sep 2015 9:51 AM (IST)
विज्ञापन
इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद : प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने फैंस को प्‍यार और स्‍नेह देने के लिए धन्‍यवाद दिया है. प्रियंका के ट्विटर पर फैंस की संख्‍या एक करोड़ दस लाख और इंस्टाग्राम पर 30 लाख हो गई है. प्रियंका सोशल मीडिया पर अपने फैंस से जुडी रहती है और समय-समय पर अपनी फिल्‍मों और अपने लाइफ से […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने फैंस को प्‍यार और स्‍नेह देने के लिए धन्‍यवाद दिया है. प्रियंका के ट्विटर पर फैंस की संख्‍या एक करोड़ दस लाख और इंस्टाग्राम पर 30 लाख हो गई है. प्रियंका सोशल मीडिया पर अपने फैंस से जुडी रहती है और समय-समय पर अपनी फिल्‍मों और अपने लाइफ से जुड़ी बातें शेयर करती रहती हैं.

प्रियंका ने ट्विटर पर एक वीडियो का लिंक पोस्‍ट करते हुए लिखा,’ आप सभी को इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद. इंस्टाग्राम पर 30 लाख प्रशंसक और ट्विटर पर एक करोड़ 10 लाख फैंस. आपका आभार.’

प्रियंका इनदिनों अपने अमेरिकन टीवी सीरीयल ‘क्‍वांटिको’ को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. भारत में यह सीरीयल 3 अक्‍टूबर से प्रसारित होगा. इसके अलावा हाल ही में प्रकाश झा के निर्देशन में बनी आगामी फिल्‍म ‘जय गंगाजल’ का पहला पोस्‍टर रिलीज किया गया है. इसके अलावा वे जल्‍द ही संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्‍म ‘बाजीराव मस्‍तानी’ में भी नजर आयेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola