ट्विटर पर एक करोड 10 लाख हुये प्रियंका के फ्लोवर, प्रशंसकों को कहा शुक्रिया

मुंबई : अभिनेत्री प्रियंका चोपडा के ट्विटर पर एक करोड दस लाख और इंस्टाग्राम पर 30 लाख प्रशंसक हो गये हैं. प्रियंका ने इतना स्नेह देने के लिए प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया है. प्रियंका (33) माइक्रो ब्लॉगिंग साइट से 2009 में जुडी थी और वह ऑनलाइन सबसे अधिक लोकप्रिय भारतीय शख्सियतों में शामिल हैं. […]
मुंबई : अभिनेत्री प्रियंका चोपडा के ट्विटर पर एक करोड दस लाख और इंस्टाग्राम पर 30 लाख प्रशंसक हो गये हैं. प्रियंका ने इतना स्नेह देने के लिए प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया है. प्रियंका (33) माइक्रो ब्लॉगिंग साइट से 2009 में जुडी थी और वह ऑनलाइन सबसे अधिक लोकप्रिय भारतीय शख्सियतों में शामिल हैं. प्रियंका ने अपना उत्साह प्रदर्शित करते हुये एक विशेष वीडियो साझा किया है. वीडियो लिंक के साथ ‘मैरी कॉम’ की अभिनेत्री ने ट्वीट किया है, ‘‘आपके प्यार के लिए धन्यवाद.
इंस्टाग्राम पर 30 लाख प्रशंसक और ट्विटर पर एक करोड 10 लाख प्रशंसक. आपका बहुत आभार.” वीडियो में प्रियंका ने कहा है, ‘‘ट्विटर पर एक करोड दस लाख और इंस्टाग्राम पर 30 लाख। बहुत बहुत धन्यवाद। मैं वास्तव में बहुत-बहुत धन्य महसूस कर रही हूं. बहुत उत्साहित हूं.” प्रियंका अपने अमेरिकन टीवी धारावाहिक ‘क्वांटिको’ के प्रीमियर की तैयारी में लगी हैं. यह धारावाहिक भारत में तीन अक्तूबर से प्रसारित होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




