VIDEO : रितिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान कर सकती हैं दूसरी शादी!

बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन और उनकी पूर्व पत्नी सुजैन खान ने वर्ष 2013 में अलग होने का फैसला कर सबको हैरान कर दिया. पिछले साल दोनों का तलाक हुआ. दोनों को बॉलीवुड की सफल जोडि़यों में से एक माना जाता था. लेकिन अचानक दोनों अलग हुए तो फैंस ये सोचने पर मजबूर हो गये कि […]
बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन और उनकी पूर्व पत्नी सुजैन खान ने वर्ष 2013 में अलग होने का फैसला कर सबको हैरान कर दिया. पिछले साल दोनों का तलाक हुआ. दोनों को बॉलीवुड की सफल जोडि़यों में से एक माना जाता था. लेकिन अचानक दोनों अलग हुए तो फैंस ये सोचने पर मजबूर हो गये कि आखिर दोनों के बीच प्रॉब्लम क्या थी?
वहीं मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार सुजैन दूसरी शादी करने की योजना बना रही हैं. यह बात भी सामने आ रही है कि सुजैन जिससे शादी करनेवाली हैं वो रितिक के करीबी दोस्त हैं. अब वो शख्स अर्जुन रामपाल है या कोई और यह तो समय आने पर ही पता चल पायेगा. इधर अर्जुन रामपाल ने भी अपनी पत्नी मेहर से अलग होने का फैसला कर लिया है.रितिक और सुजैन की शादी वर्ष 2000 में हुई थी. इनके दो बच्चे रिहान और रिधान हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




