ePaper

केआरके ने ''कट्टी बट्टी'' को बताया ''पकाऊ फिल्‍म''

Updated at : 15 Sep 2015 3:27 PM (IST)
विज्ञापन
केआरके ने ''कट्टी बट्टी'' को बताया ''पकाऊ फिल्‍म''

कमाल आर खान (केआरके) हमेशा अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. इसबार उन्‍होंने निखिल आडवाणी की आगामी फिल्‍म ‘कट्टी बट्टी’ पर निशाना साधा है. फिल्‍म में कंगना रनाउत और इमरान खान मुख्‍य भूमिका में हैं. केआके ने ट्विटर पर लिखा है कि यह एक पकाऊ फिल्‍म है. केआके ने ट्वीट किया,’ ‘कट्टी […]

विज्ञापन

कमाल आर खान (केआरके) हमेशा अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. इसबार उन्‍होंने निखिल आडवाणी की आगामी फिल्‍म ‘कट्टी बट्टी’ पर निशाना साधा है. फिल्‍म में कंगना रनाउत और इमरान खान मुख्‍य भूमिका में हैं. केआके ने ट्विटर पर लिखा है कि यह एक पकाऊ फिल्‍म है.

केआके ने ट्वीट किया,’ ‘कट्टी बट्टी’ एक पकाऊ फिल्‍म है. इस फिल्‍म में कंगना ने एक कैंसर पेसेंट का किरदार निभाया है. यह‍ फिल्‍म नहीं चल सकती.’ कंगना इस फिल्‍म में कई डिफ्रेंट लुक में नजर आयेंगी.

वहीं केआरके ने आगे ट्वीट का लिखा,’ आमिर खान सर ‘कट्टी बट्टी’ देखकर इसलिये रोये और चौंक भी गये क्‍योंकि यह निखिल आडवाणी की निसंदेह सबसे खराब फिल्‍म है.’

केआरके ने फिर कंगना को लेकर ट्वीट किया,’ अगर लोग यह सोचते हैं कि कंगना ने आजतक किसी खराब फिल्‍म का चयन नहीं किया तो एकबार याद कर लें कि कंगना ने इससे पहले ‘रिवॉल्‍वर रानी’ और ‘रज्‍जो’ जैसी फिल्‍मों को भी चुना था.’

इससे पहले भी केआरके अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्‍हा को लेकर ट्वीट कर चुके है. इसके अलावा भी वो समय-समय पर बॉलीवुड हस्तियों को लेकर विवादित बयान देते रहते हैं. ‘कट्टी बट्टी’ 18 सितंबर को रिलीज हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola