BIGG BOSS 9 : ''डबल ट्रबल'' वाला दूसरा प्रोमो रिलीज

Updated at : 11 Sep 2015 3:03 PM (IST)
विज्ञापन
BIGG BOSS 9 : ''डबल ट्रबल'' वाला दूसरा प्रोमो रिलीज

टीवी रियेलिटी शो ‘बिग बॉस 9’ का दूसरा प्रोमो रिलीज हो गया है. सलमान फिर एक बार डबल ट्रबल कहते नजर आ रहे हैं. सलमान की बातों से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार शामिल होने वाले प्रतिभागियों को मजेदार टास्‍क के साथ-साथ कुछ ट्रबल्‍स का भी सामना करना पड़ेगा. […]

विज्ञापन

टीवी रियेलिटी शो ‘बिग बॉस 9’ का दूसरा प्रोमो रिलीज हो गया है. सलमान फिर एक बार डबल ट्रबल कहते नजर आ रहे हैं. सलमान की बातों से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार शामिल होने वाले प्रतिभागियों को मजेदार टास्‍क के साथ-साथ कुछ ट्रबल्‍स का भी सामना करना पड़ेगा.

शो को यह सीजन भी एक नये थीम के साथ प्रस्‍तुत किया जायेगा. प्रोमो देखकर लग रहा है कि एक व्‍यक्ति दूसरे के बनते काम को बिगाड़ने की कोशिश करेगा. इस प्रोमों में चाय के साथ बिस्‍कुट खाते आदमी को दिखाया गया जिसे बिस्‍कुट खाने से रोका जा रहा है. इससे पहले वाले प्रोमों में दो लोग एक ही स्‍वेटर में फंसे हुए दिखाये गये थे.

फिलहाल सभी प्रोमो को देखकर कई तरह तरीके का अंदाजा लगा रहे हैं. लेकिन अब शो आने के बाद ही पता चल पायेगा कि शो का डबल ट्रबल क्‍या है? शो के प्रतिभगियों की लिस्‍ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है. वहीं बिग बॉस के आधिकारिक ट्विटर वॉल पर शो को दूसरा प्रोमो शेय‍र किया गया है.

https://twitter.com/ColorsTV/status/641893665179238400

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola