ePaper

अमिताभ बच्चन ने ''अभद्र'' एसएमएस को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करायी

Updated at : 01 Sep 2015 10:42 AM (IST)
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन ने ''अभद्र'' एसएमएस को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करायी

मुंबई : बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने उन अभद्र, अश्लील एसएमएस के बारे में अब पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है जो उन्हें पिछले एक वर्ष से भेजे जा रहे हैं. इससे पहले बच्चन ने आज घोषणा की थी कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है. सोशल मीडिया प्रेमी ‘बिग बी’ अपने प्रशंसकों से […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने उन अभद्र, अश्लील एसएमएस के बारे में अब पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है जो उन्हें पिछले एक वर्ष से भेजे जा रहे हैं. इससे पहले बच्चन ने आज घोषणा की थी कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है. सोशल मीडिया प्रेमी ‘बिग बी’ अपने प्रशंसकों से जुडने के लिए ट्विटर, फेसबुक और ब्लॉग का इस्तेमाल करते हैं और इसके जरिये अपने से जुडी हर जानकारी उन्हें मुहैया करवाते हैं.

72 वर्षीय अभिनेता ने जुहू पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक को संबोधित अपने पत्र में पुलिस से मामले की जांच करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया है. इससे पहले बच्चन ने घोषणा की थी कि उनका ट्विटर अकाउंड हैक हो गया है. ट्विटर पर उनके 44 हजार से अधिक फालोवर्स हैं.

उन्होंने पत्र में लिखा है,’ कुछ समय से मुझे मेरे निजी फोन पर अभद्र, गंदे और अश्लील एसएमएस मिल रहे हैं. मैं इसके साथ अपने मोबाइल फोन स्क्रीन की कुछ फोटोकॉपी संलग्न कर रहा हूं जिसके बारे में मैं बात कर रहा हूं.’ बच्चन ने ट्विटर पर लिखा, ‘ठीक है….मामला पेचीदा हो गया है. पिछले एक वर्ष से वास्तव में कई गंदे एसएमएस मिल रहे हैं…उन सभी को पुलिस को सौंप दिया है.’

‘पीकू’ फिल्म में अभिनय कर चुके अभिनेता बच्चन ने आरोप लगाया कि किसी हैकर ने उनके सोशल नेटवर्किंग अकाउंट पर उन्हें फॉलो करने वालों की सूची में कुछ अश्लील साइटों को भी डाल दिया है. परेशान अमिताभ ने इस पर ट्वीट किया, ‘मेरा ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है.. कुछ लोगों ने मुझे फॉलो करने वाले लोगों की सूची में कुछ अश्लील साइटें भी डाल दी हैं. जिसने भी यह किया है, मैं उसे बता देना चाहता हूं कि मुझे इसकी आवश्यकता नहीं है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola