ePaper

बिग बी का ट्विटर अकाउंट हैक, आपत्तिजनक साइट्स को किया फॉलो

Updated at : 31 Aug 2015 12:07 PM (IST)
विज्ञापन
बिग बी का ट्विटर अकाउंट हैक, आपत्तिजनक साइट्स को किया फॉलो

मुंबई : महानायक अमिताभ बच्चन का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया हैं. ट्विटर पर उनके 44 हजार फालोअर्स हैं. ‘पीकू’ अभिनेता ने आरोप लगाया कि किसी हैकर ने उनके सोशल नेटवर्किंग अकाउंट पर उन्हें फॉलो करने वाले लोगों की सूची में कुछ अश्लील साइटें को भी डाल दिया है. अमिताभ ने इस पर निराशा जाहिर […]

विज्ञापन

मुंबई : महानायक अमिताभ बच्चन का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया हैं. ट्विटर पर उनके 44 हजार फालोअर्स हैं. ‘पीकू’ अभिनेता ने आरोप लगाया कि किसी हैकर ने उनके सोशल नेटवर्किंग अकाउंट पर उन्हें फॉलो करने वाले लोगों की सूची में कुछ अश्लील साइटें को भी डाल दिया है.

अमिताभ ने इस पर निराशा जाहिर करते हुए ट्वीट किया,’ मेरा ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है… कुछ लोगों ने मुझे फॉलो करने वाले लोगों की सूची में कुछ अश्लील साइटें भी डाल दी हैं. जिसने भी यह किया है, मैं उसे बता देना चाहता हूं कि मुझे इसकी आवश्यकता नहीं है.’

सोशल मीडिया प्रेमी बिग बी ट्विटर, फेसबुक और ब्लॉग के जरिए खुद से जुडी हर जानकारी अपने प्रशंसकों का मुहैया करवाते हैं. हैकर्स के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola