ePaper

कादर खान की वापसी पर अमिताभ ने किया स्‍वागत, देखें वीडियो

Updated at : 10 Aug 2015 9:26 AM (IST)
विज्ञापन
कादर खान की वापसी पर अमिताभ ने किया स्‍वागत, देखें वीडियो

मुंबई : बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता कादर खान लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर बडे पर्दे पर लौट रहे हैं. मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी. अमिताभ बच्चन ने कादर के लौटने का स्वागत किया. उन्होंने लिखा, ‘ कादर खान..महान सहयोगी, लेखक, मेरी कई सफल फिल्मों में सहायक..लंबे अंतराल के बाद […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता कादर खान लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर बडे पर्दे पर लौट रहे हैं. मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी. अमिताभ बच्चन ने कादर के लौटने का स्वागत किया.

उन्होंने लिखा, ‘ कादर खान..महान सहयोगी, लेखक, मेरी कई सफल फिल्मों में सहायक..लंबे अंतराल के बाद फिल्म में वापस लौट रहे हैं..स्वागत है.’ हालांकि बिग बी ने उस फिल्म का नाम नही बताया जिससे उनकी वापसी हो रही है.

कादर खान ने अभी तक अपनी एक्टिंग से दर्शकों को खूब हंसाया है. साथ ही कई गंभीर रोल निभाकर भी दर्शकों को हैरान किया है. कादर खान और गोविंदा की जोड़ी को दर्शकों ने खासा पसंद किया है. अब देखना दिलचस्‍प होगा कि कादर खान कौन सी फिल्‍म से वापसी करते हैं.

वहीं बिग बी अपनी आगामी फिल्‍म ‘वजीर’ को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्‍म में फरहान अखतर और जॉन अब्राहम भी मुख्‍य भूमिका में दिखाई देंगे. इस फिल्‍म में अमिताभ ने एक विकलांग व्‍यक्ति का किरदार निभाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola