ePaper

मैं सलमान पर आंख मूंदकर भरोसा करती हूं : जैकलीन फर्नांडीज

Updated at : 08 Aug 2015 10:29 AM (IST)
विज्ञापन
मैं सलमान पर आंख मूंदकर भरोसा करती हूं : जैकलीन फर्नांडीज

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज का कहना है कि वह सलमान खान पर आंख मूंदकर भरोसा करती हैं क्योंकि सुपरस्टार ने उनके कैरियर को नई उंचाई पर पहुंचाने में मदद की. सलमान और जैकलीन फिल्‍म ‘किक’ में साथ नजर आये थे. फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस 100 करोड़ से ज्‍यादा की कमाई की है. जैकलीन […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज का कहना है कि वह सलमान खान पर आंख मूंदकर भरोसा करती हैं क्योंकि सुपरस्टार ने उनके कैरियर को नई उंचाई पर पहुंचाने में मदद की. सलमान और जैकलीन फिल्‍म ‘किक’ में साथ नजर आये थे. फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस 100 करोड़ से ज्‍यादा की कमाई की है.

जैकलीन ने कहा, ‘ सलमान का हमेशा हमारे जीवन में विशेष स्थान रहेगा क्योंकि उन्होंने हमारे कैरियर को नया रुप दे दिया. उन्होंने मेरे लिए जो कुछ किया है उसे कभी नही भुला पाउंगी. उन्होंने व्यक्तिगत स्तर पर भी मुझे एक दोस्त और परिवार की तरह सलाह दी, जिसके बारे में मैं सोच नही सकती थी.’

जैकलीन बताती हैं कि फिल्म ‘किक’ ने उन्हें नई उंचाई पर पहुंचा दिया. ‘किक’ के बाद जैकलीन, रणबीर कपूर और अर्जुन रामपाल के साथ ‘रॉय’ में नजर आई थी. फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी. वहीं अब जैकलीन फिल्‍म ‘ब्रदर्स’ के साथ धमाकेदार इंट्री करने जा रही हैं.

‘ब्रदर्स’ में जैकलीन के अलावा अक्षय कुमार, सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और जैकी श्रॉफ भी मुख्‍य भूमिका में हैं. फिल्‍म में जैकलीन एक बच्‍चे के मां का भी किरदार निभाती दिखाई देंगी. फिल्‍म दो भाईयों की कहानी पर आधारित है जो एकदूसरे के खिलाफ बॉ‍क्‍सिंग रिंग में उतरते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola