ePaper

पोर्नोग्राफी पर बैन अलग तरह के क्राइम को बढ़ावा देगा : ''कट्टी बट्टी'' की टीम

Updated at : 07 Aug 2015 10:42 AM (IST)
विज्ञापन
पोर्नोग्राफी पर बैन अलग तरह के क्राइम को बढ़ावा देगा : ''कट्टी बट्टी'' की टीम

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनाउत और इमरान खान इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘कट्टी बट्टी’ के प्रमोशन को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. वहीं उनका कहना है कि पोर्नोग्राफी पर बैन लगाने से कुछ नहीं होगा क्‍योंकि जिन्‍हें देखना है वो देख ही लेंगे. निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी यह फिल्‍म 18 दिसंबर को रिलीज हो रही […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनाउत और इमरान खान इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘कट्टी बट्टी’ के प्रमोशन को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. वहीं उनका कहना है कि पोर्नोग्राफी पर बैन लगाने से कुछ नहीं होगा क्‍योंकि जिन्‍हें देखना है वो देख ही लेंगे. निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी यह फिल्‍म 18 दिसंबर को रिलीज हो रही है.

कंगना और इमरान पहली बाद एकसाथ नजर आ रहे हैं. कंगना इस फिल्‍म में कई अवतारों में नजर आयेंगी. इमरान का कहना है कि,’ पोर्नोग्राफी पर बैन लगाने से कुछ नहीं होगा. इसपर बैन लगाने से यह अवैध रूप से चोरी-छिपे बेचा जायेगा. इस तरह से एक अलग तरह के क्राइम को बढ़ावा मिलेगा.’

कंगना ने कहा कि,’ हर कोई अपनी तरह से जीना चाहता है, अपने हिसाब से काम करना चाहता है. मैं इमरान की बात से सहमत हूं.’ वहीं निखिल का कहना है कि,’ मुझे नहीं लगता कि किसी भी चीज पर बैन लगना चाहिये. यह एक लोकतांत्रि‍क समाज है जहां हर कोई अपनी मर्जी से फैसला ले सकता है.’

दोनों ही कलाकार अपनी इस फिल्‍म को लेकर खासा उत्‍साहित हैं. इमरान लंबे समय के बाद एकबार फिर वापसी करने जा रहे हैं. वहीं कंगना हाल में अपनी फिल्म ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स’ से धमाल मचा चुकी है. फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर धमाकेदार 100 करोड़ से ज्‍यादा की कमाई की है. कंगना जल्‍द ही फिल्‍म ‘रंगून’ में शाहिद कपूर और सैफ अली खान के साथ नजर आनेवाली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola