ePaper

जैकलीन ने अर्जुन कपूर को बताया अच्छा दोस्त

Updated at : 07 Aug 2015 9:51 AM (IST)
विज्ञापन
जैकलीन ने अर्जुन कपूर को बताया अच्छा दोस्त

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस ने कहा कि वह सिंगल हैं और अर्जुन कपूर के साथ उनका संबंध जोडना हास्यास्पद है. आईफा अवार्ड्स के दौरान दोनों की बढती दोस्ती को लेकर चर्चा शुरु हो गयी थी. जैकलीन जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘ब्रदर्स’ में नजर आयेंगी. अभिनेत्री ने कहा,’ सभी क्यों सिर्फ मुझसे पूछ रहे […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस ने कहा कि वह सिंगल हैं और अर्जुन कपूर के साथ उनका संबंध जोडना हास्यास्पद है. आईफा अवार्ड्स के दौरान दोनों की बढती दोस्ती को लेकर चर्चा शुरु हो गयी थी. जैकलीन जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘ब्रदर्स’ में नजर आयेंगी.

अभिनेत्री ने कहा,’ सभी क्यों सिर्फ मुझसे पूछ रहे हैं. आप सभी ये सब अर्जुन से क्यों नहीं पूछ रहे? हम लोग आईफा अवार्ड्स में वहां थे. हम लोग प्रेस वार्ता के लिए एक साथ आये और सब हम लोगों के बीच संबंध जोडने लगे.’

उन्होंने कहा कि दोनों अच्छे दोस्त भर हैं. उन्होंने साथ ही कहा कि उन दोनों का ध्यान अभी कॅरियर पर है और इस तरह की बातें हास्यास्पद हैं. ‘ब्रदर्स’ में जैकलीन के अलावा अक्षय कुमार, सिद्दार्थ मल्‍होत्रा भी मुख्‍य भूमिकाओं में हैं. इस फिल्‍म में जैकलीन पहली बार एक मां के किरदार में नजर आनेवाली हैं.

अर्जुन जल्‍द ही करीना कपूर के साथ आर. बाल्‍की की फिल्‍म ‘की एंड का’ में नजर आनेवाले हैं. इस फिल्‍म में दोनों पति-पत्‍नी के किरदार में दिखाई देंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola