ePaper

''दबंग'' सलमान देंगे डबल ''किक'', देखें वीडियो

Updated at : 06 Aug 2015 3:04 PM (IST)
विज्ञापन
''दबंग'' सलमान देंगे डबल ''किक'', देखें वीडियो

अभिनेता सलमान खान इनदिनों बेहद खुश हैं क्‍योंकि हाल ही मेंब उनकी फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ ने बॉक्‍स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. अब वे अपने फैंस को एक और सरप्राइज देनेवाले हैं कि फिल्‍म ‘किक’ के सीक्‍वल में वे डबल रोल निभाते नजर आयेंगे. खबरें आ रही है कि साजिद […]

विज्ञापन

अभिनेता सलमान खान इनदिनों बेहद खुश हैं क्‍योंकि हाल ही मेंब उनकी फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ ने बॉक्‍स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. अब वे अपने फैंस को एक और सरप्राइज देनेवाले हैं कि फिल्‍म ‘किक’ के सीक्‍वल में वे डबल रोल निभाते नजर आयेंगे.

खबरें आ रही है कि साजिद नाडियावाला के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्‍म में सलमान डबल रोल में होंगे. इस फिल्‍म की स्क्रिप्‍ट का काम शुरू हो चुका है. खास बात यह है कि सलमान ने खुद साजिद को डबल रोल का आईडिया दिया था जो साजिद को बेहद पसंद आया है.

सलमान के फैंस के लिए य‍ह एक बड़ी खुशखबरी है कि वे एक ही फिल्‍म में दो सलमान को देख पायेंगे. फिल्‍म ‘किक’ में भी सलमान डबल रोल में थे लेकिन उनके एक किरदार ‘देवी’ के जाने के बाद ‘डेविल’ की इंट्री होती है. लेकिन सीक्‍वल में दोनों की इंट्री साथ-साथ होगी. वहीं सीक्‍वल में अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज नहीं होगी. इस बात का खुलासा खुद सलमान ने एक कार्यक्रम के दौरान किया था.

फिल्‍हाल सलमान जल्‍द ही फिल्‍म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में नजर आनेवाले हैं. इस फिल्‍म में दर्शक एकबार फिर शर्मीले ‘प्रेम’ को देख पायेंगे. फिल्‍म में सोनम कपूर और अनुपम खेर भी मुख्‍य भूमिका में होंगे. इसके अलावा सलमान अगले साल रिलीज होनेवाली फिल्‍म ‘सुल्‍तान’ में एक बॉक्‍सर के किरदार में होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola